Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बच्चों के सिर से उठ गया मां का साया,मासूमों का रो-रो कर बुरा हाल…
  • क्राइम
  • देश

बच्चों के सिर से उठ गया मां का साया,मासूमों का रो-रो कर बुरा हाल…

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
IMG_20191111_5379

लुधियाना : पुरानी पुलिस चौकी रोड निवासी बबली कुमारी नामक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।थाना शिमलापुरी पुलिस व मृतका के पति का कहना था कि पांव फिसलने के कारण वह घायल हुई और देर सायं उसकी अस्पताल में मौत हो गई।मृतका अपने पीछे 4 बेटियां व एक बेटा छोड़ गई है।

बबली के पति संजय की यह दूसरी शादी थी।संजय कुमार यहां पर ही एक नट-बोल्ट बनाने वाली इकाई में काम करता है।मृतका किराए के मकान में अपने पति,बेटियों शिवानी,लवली,सिमरन,मोनिका व बेटे सौरव के साथ रहती थी और पिछले कई दिनों से घर तबदील करना चाहती थी।संजय के मुताबिक सुबह करीब साढे 9 बजे वे अपना कमरा खाली कर सामान बाहर ला रहे थे।

एक दीवार घर की गिरी हुई थी और उसका निर्माण कार्य चल रहा था।अचानक सामान बाहर लाते समय बबली का पांव गिरी दीवार व कीचड़ के कारण फिसल गया और गिरने से वह बुरी तरह से घायल हो गई।उसके सिर पर गहरी चोट आई थी जिस कारण वह उसे उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गया जहां देर सायं उसने दम तोड़ दिया।उसने पुलिस को सूचना दी।थाना प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना था कि अब तक की जांच में भी यही सामने आया है कि कीचड़ में पांव फिसल जाने से ही मौत हुई है।पुलिस कल शव का पोस्टमार्टम करवाएगी ताकि मौत के कारण की पुष्टि हो सके।

Post navigation

Previous: देहरादून रेलवे स्टेशन से तीन माह के लिए रेलगाड़ियों का संचालन बंद
Next: भूकंप के तेज झटकों से हिला पिथौरागढ़, रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.