Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राजस्थान : सचिन पायलट, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना कोरोनावायरस से संक्रमित :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राजस्थान : सचिन पायलट, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना कोरोनावायरस से संक्रमित :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
sachin-pilot_1_6517718_355x233-m

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना तथा भाजपा विधायक कालीचरण सर्राफ गुरुवार को कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए।इस बीच राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण से गुरुवार को 13 और लोगों की मौत हो गई। इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 2032 हो गई, जबकि 2176 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 2,19,327 हो गई है।

Coronavirus In Rajasthan: Sachin Pilot Tests Positive For Coronavirus -  दिवाली से ऐन पहले राजस्थान के 5 बड़े राजनेता कोरोना पॉजिटिव, आप सावधान रहें  | Patrika News

पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट ने कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने पिछले दिनों में अपने संपर्क में आए लोगों से भी अपनी जांच करवाने को कहा है,

वहीं राज्य के सहकारिता मंत्री आंजना, भाजपा विधायक सर्राफ तथा कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद बद्री जाखड़ भी संक्रमितों में शामिल हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार शाम 6 बजे तक बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण से 13 और लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2032 हो गई।
कोरोनावायरस संक्रमण से अब तक जोधपुर में 199, अजमेर में 151, बीकानेर में 149, कोटा में 116, भरतपुर में 97, उदयपुर में 78 व पाली में 76 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,99,943 लोग कोरोनावायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।
इसके साथ ही बुधवार को संक्रमण के 2176 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,19,327 हो गई जिनमें से 17,352 रोगी उपचाराधीन हैं।

त्योहारी मौसम के चलते और मौसम में आए बदलाव के बाद राजधानी जयपुर सहित अन्य स्थानों पर संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। नए मामलों में जयपुर में सबसे अधिक 475, जोधपुर में 366, बीकानेर में 258, अजमेर में 131, अलवर में 111, कोटा में 95, सीकर-उदयपुर में 71—71 नए संक्रमित शामिल हैं।

Post navigation

Previous: भारत को एस-400 मिसाइल प्रणाली की जल्द आपूर्ति के लिए कड़ी मेहनत की जा रही है : रूस :-
Next: आज ही के दिन रोहित शर्मा ने वनडे में बनाया था सबसे बड़ा स्कोर, जिसे कोई छू भी नहीं पाया :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.