Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अमेरिका में कोरोनावायरस के 1.77 लाख नए मामले, मिल सकती है कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

अमेरिका में कोरोनावायरस के 1.77 लाख नए मामले, मिल सकती है कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
unnamed (1)

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में पिछले 24 घंटों के दौरान इसके संक्रमण के रिकॉर्ड 1.77 लाख से अधिक नए मामले सामने आए। संक्रमितों की संख्या 1.07 करोड़ को पार कर गई है अमेरिका के दैनिक समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट ने शुक्रवार को अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। यह एक दिन में अमेरिका में सामने आए कोरोना के नए मामलों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

अमेरिका के सभी 50 प्रांत कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हैं और प्रत्येक प्रांत में कोरोना के नए मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है।

अमेरिका में कोरोना के रिकाॅर्ड 1.77 लाख से अधिक नये मामले

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (CSSE) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,44,217 पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 1,07,14,001 हो गई है।
अमेरिका के न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 33,993 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 16,522 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 18,172 लोगों की मौत हो चुकी है। टेक्सास में इसके कारण 19,785 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 17,445 लोगों की जान गई है। इसके अलावा मैसाचुसेट्स में 10 हजार से अधिक जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 9,210 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण को रोकने के लिए दो अलग-अलग वैक्सीन के आपात स्थिति में उपयोग को दिसंबर में मंजूरी मिल सकती है।
कोरोना वैक्सीन विकसित करने को लेकर बनाई गई टीम ऑपरेशन वार्प स्पीड के प्रमुख मोनसेफ सलाउ ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

सलाउ ने कहा कि अमेरिका में कोरोना की दो अलग-अलग वैक्सीन क्लीनिकल परीक्षण के तीसरे चरण में हैं। तीसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण पूरा होने के कुछ सप्ताह बाद देश का खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग आपात स्थिति में इन वैक्सीन के उपयोग को मंजूरी प्रदान कर सकता है। हमें उम्मीद है कि कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिल जायेगी और दिसंबर के महीने में इसे कई लोगों को लगाया जायेगा।

Post navigation

Previous: मेरा ‘आखिरी चुनाव’ वाले बयान पर नीतीश कुमार ने दी सफाई, सीएम बनने के दावे पर कहा एनडीए लेगा फैसला :-
Next: दीपावली पर दिल्ली मेट्रो का समय बदला:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.