Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन लगाने की अटकलों पर स्वास्थ्य मंत्री ने लगाया विराम, बोले- कम हो रही है थर्ड वेव पीक :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन लगाने की अटकलों पर स्वास्थ्य मंत्री ने लगाया विराम, बोले- कम हो रही है थर्ड वेव पीक :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (9)

दिल्ली में कोरोना (कोविड -19) के मरीजों की संख्या देश में सर्वाधिक स्तर पर पहुंचने के बाद ऐसी अटकलें थीं कि दोबारा लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इन अटकलों पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने विराम लगाया है। जैन ने कहा कि जब लॉकडडाउन किया गया था तो हम सीखने की प्रक्रिया में थे। उस लॉकडाउन से जो सीख मिली, उसका फायदा लेना है, वो मास्क से भी लिया जा सकता है। सबसे कम संक्रमित हॉस्पिटल के स्टाफ के बीच है, क्योंकि वे लोग सुरक्षा ले रहे हैं, इसलिए लॉकडाउन लगाने का सवाल ही नहीं है।

दिल्ली में फिर से खतरनाक हुआ कोरोना! लॉकडाउन को लेकर केजरीवाल सरकार ने लिया  बड़ा फैसला

जैन ने कहा कि दिल्ली की थर्ड वेव पीक अब धीरे-धीरे कम हो रही है। जून के अंदर पॉजिटिविटी रेट औसतन 37 प्रतिशत था। थर्ड वेव में औसतन पॉजिटिविटी रेट 15 है जो अब धीरे-धीरे कम हो रहा है।

दिल्ली में एक दिन में 95 मौतों के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली में सबसे ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। इसका पता पॉजिटिव रेट से चल सकता है। जैन ने कहा कि कल दिल्ली में 3235 पॉजिटिव केस, 7606 रिकवर और 95 मौतें रिपोर्ट की गईं। अभी दिल्ली में 8700 बेड भरे हुए हैं और 7900 खाली हैं |

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम मोदी ने किया ‘स्टेच्यू ऑफ पीस’ का अनावरण :-
Next: रिकॉर्ड 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे नीतीश कुमार का इन 7 चुनौतियों से होगा सामना :-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.