Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्‍यार करती हैं लेकिन शादी करने से क्‍यों डर रही इस देश की राजकुमारी :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

प्‍यार करती हैं लेकिन शादी करने से क्‍यों डर रही इस देश की राजकुमारी :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
mako6-1605601546

दुनिया में कौन है जो शादी नहीं करना चाहता है, देर सवेर हर इंसान की शादी हो ही जाती है, लेकिन जापान की राजकुमारी को एक डर सता रहा है, और उस डर की वजह से वो बार-बार अपनी शादी टाल रही हैं।
जापान की राजकुमारी माको ने हाल ही में एक बार फिर से अपनी शादी की योजना को टाल दिया है। ऐसा पहली बार नहीं है, ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है जब वो अपनी शादी टाल चुकी हैं।

बार-बार शादी टालने के बावजूद भी मुश्किल में जापान की राजकुमारी, इस बड़े डर  के कारण नहीं कर पा रहीं प्रेमी से विवाह | princess of japan mako delayed  her marriage two

दरअसल, जापान की राजकुमारी माको एक आम आदमी से शादी करना चाहती हैं, लेकिन इससे उनकी ‘राजाशाही’ छिन सकती है। फिलहाल इस जद्दोजहद में जापान की राजकुमारी माको ने अपनी शादी की योजना को टाल दिया है।

साल 2017 में राजकुमारी माको (28) ने शादी की योजना बनाई थी, जब भी उन्‍हें अपनी योजना को टालना पड़ा था। जापानी राजकुमारी देश के ही एक आम नागरिक केई कोमुरो से प्‍यार करती हैं जो समुद्र तटों पर पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करते हैं।

जापान के सम्राट रहे अकीहितो की पोती और वर्तमान सम्राट नरुहितो की भतीजी प्रिंसेज माको केई कोमुरो से प्रेम विवाह करना चाहती हैं लेकिन इसी बड़े डर की वजह से उन्‍हें दूसरी बार अपनी शादी की योजना को टाल दिया है।

दरअसल जापान के राजघराने की परंपरा है कि राजघराने का कोई सदस्य अगर बाहर के किसी व्यक्ति से विवाह रचाता है तो उसे बाकी जिंदगी एक आम इंसान की तरह बितानी पड़ती है यानी आम नागरिक से शादी के चलते उन्हें ‘शाही पदवी’ छोड़नी पड़ सकती है। चूंकि राजकुमारी के प्रेमी केई कोमुरो एक आम नागरिक हैं इसलिए राजकुमारी के सामने प्यार और राज में से किसी एक को चुनने का संकट खड़ा हो गया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में 4 महीने बाद एक दिन में 31 हजार से कम मामले आए, 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा मरीज हुए ठीक :-
Next: शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज,ग्वालियर-चंबल का घटेगा कद,विंध्य-महाकौशल को मिलेगा मौका :-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.