Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गोपालगंज में कारोबारी की गला रेतकर हत्या, नाले में फेंका मिला शव :-
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

गोपालगंज में कारोबारी की गला रेतकर हत्या, नाले में फेंका मिला शव :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (5)

गोपालगंज में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है. अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए लगातार बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली ब्लाक मुख्यालय के पास की है, जहां नाले के कारोबारी का शव बरामद किया गया है. जिसके बाद गुस्साए लोगों ने बैकुंठपुर ब्लाक मुख्यालय के पास जमकर बवाल काटा बताया जा रहा है कि 32 साल के कपड़ा कारोबारी संजीत कुमार गुप्ता की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई और शव को नाले में फेंक दिया. संजीत बैकुंठपुर के सिरसा निवासी शिवजी प्रसाद गुप्ता का पुत्र था. संजीत का बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली में रेडीमेड कपडे का दुकान है. वह सोमवार की शाम को दुकान बंद कर अपने घर वापस लौट रहा था. लेकिन वह रास्ते से ही गायब हो गया और उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया |

Businessman fathers murder in Patna Case against daughter and son in law -  रिश्ते का खून: कारोबारी की गला रेतकर हत्या, बेटी-दामाद समेत चार पर केस

मृतक के बड़े भाई राजेश कुमार गुप्ता के मुताबिक उनलोगों ने अपने लापता भाई की रातभर तलाश की पर कोई पता नहीं चला. जिसके बाद 17 नवम्बर को लापता होने की सुचना एसपी मनोज कुमार तिवारी को दी गयी और बैकुंठपुर में व्यवसायी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. मामला दर्ज के होने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी.बुधवार को कारोबारी का शव ब्लाक मुख्यालय के समीप नाले में मिला. जिसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. घटना के बाद डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंच गयी है. पुलिस के द्वारा हत्या और दुर्घटना दोनों पहलुओ पर जांच की जा रही है. वहीं कारोबारी का शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया है |

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: विधानसभा सत्र होगा शुरू, जीतनराम मांझी होंगे प्रोटेम स्पीकर :-
Next: जमीन विवाद में पोते ने दादी को गोली मारकर किया जख्मी :-

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 2 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.