Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जल्द से जल्द की जाए पुलिस एवं फोरेंसिक साइंस विश्वविद्यालय स्थापना : योगी आदित्यनाथ :-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

जल्द से जल्द की जाए पुलिस एवं फोरेंसिक साइंस विश्वविद्यालय स्थापना : योगी आदित्यनाथ :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
2020_11image_10_40_488399943cmyogi

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार देर शाम बैठक करते हुए उत्तरप्रदेश पुलिस एवं फोरेंसिक साइंस विश्वविद्यालय स्थापना जल्द से जल्द कराए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित करते हुए अपराध पर नियंत्रण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश सरकार पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध है। न्यायालयों में दायर विभिन्न प्रकार के वादों के निस्तारण में फोरेंसिक रिपोर्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। प्रदेश में विधि विज्ञान के क्षेत्र में दक्ष लोगों की उपलब्धता तथा फोरेंसिक साइंस में उच्चस्तरीय शोध के उद्देश्य से राज्य सरकार उप्र पुलिस एवं फोरेंसिक साइंस विश्वविद्यालय की स्थापना कर रही है।

कोरोना की वैक्सीन जब तक उपलब्ध नहीं होती तब तक सतकर्ता ही बचाव है: योगी -  vigilance is the defense until the corona vaccine is available yogi - UP  Punjab Kesari

उप्र पुलिस एवं फोरेंसिक साइंस विश्वविद्यालय के गठन, इसके लिए भूमि के आवंटन, बजट के आगणन, विश्वविद्यालय के संचालनार्थ पदों के सृजन, विश्वविद्यालय में प्रस्तावित विभागों, कुल प्रस्तावित पदों, उप्र पुलिस एवं फोरेंसिक साइंस विश्वविद्यालय एवं डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के बीच एमओयू इत्यादि के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने लखनऊ की सरोजिनीनगर तहसील में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान के नाम दर्ज 57.549 हैक्टेयर भूमि में से इस विश्वविद्यालय के लिए 50 एकड़ भूमि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कर संचालित करने के निर्देश दिए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू कश्मीर के नगरोटा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर :-
Next: डोनाल्ड ट्रंप की जगह जो बिडेन के आने से भारत के लिए क्या-क्या बदलेगा :-

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 13 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.