Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में कोरोना का कहर, सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुलाई सर्वदलीय बैठक :-
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

दिल्ली में कोरोना का कहर, सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुलाई सर्वदलीय बैठक :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
09_26_102381585arvind-kejriwa

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोनावायरस महामारी की स्थिति पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली में 28 अक्टूबर के बाद से कोविड-19 के नए मामलों में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। 28 अक्टूबर को रोज सामने आने वाले मामलों का आंकड़ा पहली बार 5000 को पार कर गया था। 11 नवंबर को यह संख्या 8000 का आंकड़ा पार कर गई थी।

BJP के राज्य प्रभारियों के साथ नड्डा की बैठक, दिल्ली में कोरोना का कहर...देश  की बड़ी खबरों पर एक नजर - a look at the big news of the country

अधिकारियों ने कहा कि बैठक के लिए आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं को बुलाया गया है। विपक्षी दलों ने कहा कि वे ‘अपर्याप्त’ जांच जैसे मुद्दे उठाएंगे और ऐहतियाती कदमों के उचित क्रियान्वयन पर जोर देंगे।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक करेंगे। यह बैठक गुरुवार को सुबह 11 बजे होगी।

आम आदमी पार्टी के एक नेता ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और मुख्यमंत्री अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न पार्टियों के सभी नेताओं, सांसदों और विधायकों से सहयोग मांगेंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि वे बैठक में शामिल होंगे, लेकिन यह कदम देर से उठाया गया है।

उन्होंने कहा कि मैं सुझाव दूंगा कि आप सरकार लॉकडाउन के बारे में बात करने की बजाय बाजारों में फेस मास्क लगाने और भौतिक दूरी के निर्देशों का पालन करने जैसे सुरक्षा उपायों को कड़ाई से लागू करे। गुप्ता ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से अस्पतालों में आईसीयू बिस्तर जैसी सुविधाओं में सुधार करने के लिए भी कहूंगा ताकि वहां ज्यादा मरीजों का इलाज किया जा सके।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी भी गुरुवार को सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हम अपर्याप्त जांच का मुद्दा उठाते रहे हैं। इसके अलावा हम बैठक में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर प्रतिबंध का मुद्दा भी उठाएंगे।

1 दिन में 131 लोगों की मौत : दिल्ली में बुधवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 7,486 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 131 और मरीजों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि 1 दिन में कोविड-19 से मरने वालों की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 5 लाख से अधिक हो गए और मृतकों की संख्या 7,943 हो गई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 के ये नए मामले एक दिन पहले 62,232 नमूनों की जांच से सामने आए।

बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में संक्रमित होने की दर 12.03 प्रतिशत है। वर्तमान में शहर में कोविड-19 के 42,458 मरीज उपचाराधीन हैं। बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,03,084 हो गए हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: डोनाल्ड ट्रंप की जगह जो बिडेन के आने से भारत के लिए क्या-क्या बदलेगा :-
Next: 42 साल पहले चोरी हुई भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की प्रतिमाएं भारत को मिलीं :-

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 15 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 15 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.