Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मोदी के मंत्री बाबुल सुप्रियो का बड़ा बयान, संविधान में बंगाल की हिंसा से निपटने के कई प्रावधान :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मोदी के मंत्री बाबुल सुप्रियो का बड़ा बयान, संविधान में बंगाल की हिंसा से निपटने के कई प्रावधान :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (12)

केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने शुक्रवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस को मतदाताओं को डराना-धमकाना बंद करना चाहिए, अन्यथा संविधान में इससे निपटने के प्रावधान मौजूद हैं। सुप्रियो ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में 130 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है।

उन्होंने एक स्थानीय समाचार चैनल से कहा कि तृणमूल कांग्रेस को अपने तौर-तरीके बदलने चाहिए। चुनाव में अब कुछ महीने ही बचे हैं। अगर तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों को लगता है कि वे मतदाताओं को डरा-धमका सकते हैं और राजनीतिक हिंसा कर सकते हैं, तो संविधान में इससे निपटने के प्रावधान मौजूद हैं।

बाबुल सुप्रियो के खिलाफ EC जाएगी TMC - TMC to complaint against Babul  Suprio in EC - Elections AajTak

सुप्रियो ने दावा किया कि राज्य के लोगों ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने का मन बना लिया है। यहां चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होने हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि तृणमूल को सत्ता में लाने वाले लोग अब लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से ही वर्तमान सरकार को गिराएं।

वहीं, तृणमूल ने कहा कि सुप्रियो ऐसा कहकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का संकेत दे रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने कहा कि अगर वह राज्य में धारा 356 लगाने का संकेत दे रहे हैं, तो वह पहले उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की बात करें, जहां कानून के शासन का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री का दावा, राजधानी में कोरोना के नए मामलों व प्रसार में गिरावट :-
Next: डब्लूएचओ में फिर शामिल होगा अमेरिका, बिडेन की चीन को चेतावनी :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 5 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 6 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.