Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पाक : कुलभूषण जाधव की आर्मी कोर्ट से बाहर होगी सुनवाई
  • Uncategorized

पाक : कुलभूषण जाधव की आर्मी कोर्ट से बाहर होगी सुनवाई

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Kulbhushan Jadhav

Kulbhushan Jadhav

कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान की इमरान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कुलभूषण जाधव के मामले को सिविलियन कोर्ट में चलाने के लिए आर्मी एक्ट में बदलाव किया जाएगा। मीडिया के अनुसार, कुलभूषण जाधव के मामले को सिविलियन कोर्ट में चलाने के लिए आर्मी एक्ट में बदलाव किया जाएगा। इसके बाद जाधव को अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सिविलियन कोर्ट में अपील करना होगा। पिछले महीने में भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के केस में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) ने पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए कहा था कि कुलभूषण जाधव के मामले में पाकिस्तान ने वियना कन्वेंशन के अनुच्छेद 36 के तहत अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया है। पूरे मामले में आवश्यक कार्यवाही भी नहीं की गई है।

इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने कहा था कि पाकिस्तान ने वियना कन्वेंशन के अनुच्छेद 36 का उल्लंघन किया है। इस मामले में पाकिस्तान ने जाधव को वो सभी अधिकार नहीं दिए जो उन्हें मिलना चाहिए थे। कुलभूषण जाधव के मामले में कोर्ट ने कई बार वियना कन्वेंशन का जिक्र किया। कोर्ट ने यह भी कहा कि वियना कन्वेंशन में कहीं इस बात जिक्र नहीं है कि जासूसी के आरोप का सामना कर रहे शख्स को काउंसलर एक्सेस नहीं दिया गया है। कोर्ट ने कहा कि इसलिए पाकिस्तान को हर हाल में कुलभूषण जाधव मामले में काउंसलर एक्सेस देना चाहिए। अप्रैल 2017 में कुलभूषण जाधव को जासूसी और आतंकवाद के आरोप में पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुना दी गई है। अब्दुलकावी अहमद यूसुफ की अध्यक्षता वाली बेंच ने ही इस मामले में सजा पर पुनर्विचार करने का निर्णय सुनाया था।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्ट्रिप ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिलकश अंदाज में नजर आई दीपिका
Next: सर्वोच्च न्यायालय ने राहुल गाँधी को किया मांफ

Related Stories

  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 4 months ago 0
_ (9)
  • Uncategorized

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में सम्मिलत हुए

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (1)
  • Uncategorized

कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, युवाओं को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के निर्देश

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.