Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी में हुआ तिहरा हत्याकांड, कूड़ा फेंकने के मामूली विवाद में सिपाही व उसके 2 परिजनों की हत्या :-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

यूपी में हुआ तिहरा हत्याकांड, कूड़ा फेंकने के मामूली विवाद में सिपाही व उसके 2 परिजनों की हत्या :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

(उप्र)। बांदा शहर के गायत्री नगर मुहल्ले के परशुराम तालाब में शुक्रवार की आधी रात को कूड़ा फेंकने के मामूली विवाद के बाद एक सिपाही, उसकी बहन और मां की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) आलोक मिश्रा ने बताया कि बांदा शहर के गायत्री नगर मुहल्ले के परशुराम तालाब में शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे कूड़ा फेंकने के मामूली विवाद के बाद प्रयागराज जिले के नैनी थाना में तैनात सिपाही अभिजीत वर्मा, उसकी बहन निशा वर्मा और मां रमावती की कुल्हाड़ी, लाठी और तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

कूड़ा फेंकने के विवाद में ट्रिपल मर्डर, सिपाही के साथ मां और बहन की  पीट-पीटकर घाट

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मृत सिपाही के चचेरे भाई देवराज, शिवपूजन, बबलू और उनकी बहन को करीब 2 बजे रात में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों शवों को सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
सीओ ने बताया कि सिपाही अभिजीत, उसकी बहन व मां को बचाने में अभिजीत के साथी दिलीप को भी हमलावरों ने घायल कर दिया है। दिलीप झगड़े की सूचना पर दोनों पक्षों में समझौता कराने वहां पहुंचा था। बीच-बचाव करने में उसे गंभीर चोट आई है। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेज गया है।

मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर बांदा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा और जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। फिलहाल तिहरे हत्याकांड की जांच की जा रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इंटरपोल की चेतावनी, कोरोना संक्रमित ‘चिट्ठी’ से नेताओं को बनाया जा सकता है निशाना :-
Next: पेंटागॉन ने कोरोना पर काबू पाने के लिए नए लगाए प्रतिबंध, कर्मचारियों की संख्या घटाई :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 16 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.