Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के बॉलर्स ने शानदार गेंदबाजी की.
  • खेल

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के बॉलर्स ने शानदार गेंदबाजी की.

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
gygy

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच पहला टेस्ट में मेहमान टीम पहले सत्र में ही बैकफुट पर आ गई है. टीम इंडिया ( Team India) के लिए उमेश यादव और इशांत शर्मा ने जल्दी ही दो विकेट गिराए जिसके बाद मोहम्मद मिथुन के साथ मोमिनुल ने टीम की पारी को संभालने की कोशिश की, इसके बाद पहले 17 ओवर तक दोनों ने विकेट गिरने नहीं दिए. लेकिन मोहम्मद शमी (moahmmed Shami) ने टीम इंडिया को तीसरी सफलता दिलाई. 

18वें ओवर में मिली सफलता
शमी ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोम्मद मिथुन को एलबीडब्ल्यू आउट कराया. उनकी गेंद इतनी सटीक थी कि मिथुन को रीव्यू लेने की सलाह उनके कप्तान नहीं दे सके.  मिथुन ने 36 गेंदों में एक चौके के साथ 13 रन बनाए. इस तरह बांग्लादेश का तीसरा विकेट केवल 31 रन पर गिर गया. उस समय मोमिनुल हक केवल 5 रन बनाकर क्रीज पर थे.

अंपयार्स कॉल में बचे मिथुन
पहले दो विकेट गिरने के बाद बांग्लादेश की पारी को कप्तान मोमिनुल और मोहम्मद मिथुन ने संभाला और अगले तीन ओवर तक इशांत और उमेश को और विकेट लेने नहीं दिए. इसके बाद कप्तान विराट ने मोहम्मद शमी को लगाया लेकिन दूसरे छोर पर उमेश गेंदबाजी करते रहे.14वें ओवर की आखिरी गेंद पर उमेश यादव ने मोहम्मद मिथुन को बीट किया और अंपयार ने उनकी एलबीडब्ल्यू की अपील नकार दी. विराट ने इस पर रीव्यू लिया, लेकिन मिथुन अंपायर्स कॉल में बच गए. तब बांग्लादेश का स्कोर  20 रन ही था.

उमेश और इशांत ने लिए पहले दो विकेट
भारत को पहली सफलता 5 ओवर के बाद मिली. छठे ओवर में बांग्लादेश का पहला विकेट 12 के स्कोर पर गिरा. उमेश की गेंद पर कायेस तीसरी स्लिप पर उपकप्तान अजिंक्य  रहाणे को कैच दे बैठे.  कायेस केवल 6 रन ही बना सके. इसके बाद अगले ही ओवर में इशांत शर्मा ने शादमान को विकेट के पीछे ऋद्धिमान साहा के हाथों लपकवा कर मेहमान टीम को एक और झटका दे दिया. शादमान भी केवल छह रन ही बना सके.

संभल कर खेल रही थी सलामी जोड़ी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की पारी की शुरुआत शादमान इस्लाम और इमरुल कायेस ने की. दोनों बल्लेबाजों ने अपनी टीम के लिए सधी हुई शुरूआत की और पहले तीन ओवर में कोई रन नहीं बनाया. पहले पांच ओवर में दोनों ही बल्लेबाजों ने कोई विकेट गिरने नहीं दिया.

Post navigation

Previous: 2020 के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे ब्राजील के राष्ट्रपति: PM मोदी
Next: पाक में विपक्षी दल जमीयत उलेमाए इस्लाम-एफ (JUI-F) ने इस्लामाबाद में धरना समाप्त

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 5 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.