Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 91.77 लाख पार, 1.34 लाख से ज्यादा की मौत :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 91.77 लाख पार, 1.34 लाख से ज्यादा की मौत :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
image_380x226_5fbc98c636fed

देश में एक दिन में कोविड-19 के 37,975 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 91.77 लाख के पार चले गए, जिनमें से 86 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के कुल 91,77,840 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 480 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,34,218 हो गई।

इसमें कहा गया है कि देश में लगातार 14 दिन से उपचाराधीन मामलों की संख्या पांच लाख से कम है। अभी कुल 4,38,667 लोगों का कोरोनावायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.78 प्रतिशत है।

Coronavirus Update : दिल्ली में महामारी का कहर जारी, 91.77 लाख के पार  पहुंचा आकंड़ा, जानिए आपके राज्य का हाल - Viral News | Breaking News |  Latest News | Viral Video

आंकड़ों के अनुसार देश में कुल 86,04,955 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही, मरीजों के ठीक होने की दर 93.76 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 23 नवंबर तक कुल 13.36 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 10,99,545 नमूनों का परीक्षण सोमवार को ही किया गया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: फरवरी में आ सकती है भारत की पहली कोरोना वैक्सीन, एमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मिलेगा अप्रूवल :-
Next: 8 सर्वाधिक कोरोना प्रभावित राज्यों के सीएम के साथ पीएम मोदी की बैठक, कैसे कसेंगे कोरोना पर लगाम :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 10 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.