Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पेट्रोल-डीजल लगातार 5वें दिन हुए दाम महंगे :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

पेट्रोल-डीजल लगातार 5वें दिन हुए दाम महंगे :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
petrol_pump_5752777_835x547-m

कोरोनावायरस के लिए वैक्सीन की अच्छी खबरों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों में मजबूती से देश में लगातार 5वें दिन मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड 45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है और इसके दाम अभी और मजबूत होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। 20 नवंबर को 48 दिनों तक लगातार स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधन के दामों में पहली बार बढ़ोतरी हुई थी।

Petrol And Diesel Price Gets Cheaper On Monday - Petrol Diesel Price Today: लगातार  5वें दिन घटे पेट्रोल-डीजल के दाम | Patrika News

सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में डीजल 16 पैसे और पेट्रोल 6 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 81.59 रुपए जबकि डीजल 71.41 रुपए प्रति लीटर हो गए।

वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 88.29 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.90 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। कोलकाता में पेट्रोल 83.15 रुपए प्रति लीटर और डीजल 74.98 रुपए प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.64 रुपए प्रति लीटर और डीजल 76.88 रुपए प्रति लीटर रही। पिछले 5 दिनों में डीजल 95 और पेट्रोल 53 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बारात में 50 तो फेरे में सिर्फ 30 लोग हो सकेंगे शामिल,भोपाल में आज से नई कोरोना गाइडलाइन लागू :-
Next: ममता का शाह पर बड़ा आरोप, आदिवासी परिवार के घर पांच सितारा होटलों में पका भोजन किया :-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.