Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राहुल, प्रियंका व सुरजेवाला ने पटेल के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

राहुल, प्रियंका व सुरजेवाला ने पटेल के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर दु:ख प्रकट करते हुए बुधवार को कहा कि पटेल एक ऐसे स्तंभ थे, जो सबसे मुश्किल दौर में भी पार्टी के साथ खड़े रहे। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दुख जताते हुए कहा कि पटेल की कांग्रेस के प्रति प्रतिबद्धता और सेवा असीमित थी।

Sonia, Rahul, Priyanka pay tribute to Rajiv Gandhi on his death anniversary  - India News

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, यह दुख का दिन है। अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के स्तंभ थे। उन्होंने कांग्रेस को जिया और सबसे मुश्किल दौरे में पार्टी के साथ खड़े रहे। वे बहुत बड़ी पूंजी थे। उन्होंने कहा कि हम उनकी कमी महसूस करेंगे। फैसल, मुमताज और परिवार के प्रति मेरा स्नेह और संवेदना है। प्रियंका ने ट्वीट किया, अहमद पटेलजी के पूरे परिवार खासकर मुमताज और फैसल के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। कांग्रेस पार्टी के प्रति आपके पिता की सेवा और प्रतिबद्धता असीमित थी। हम सभी उनकी कमी बहुत महसूस करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं कामना करती हूं कि आप लोगों को यह दुख सहन करने की शक्ति मिले।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि निशब्द… जिन्हें हर छोटा बड़ा, दोस्त, साथी… विरोधी भी… एक ही नाम से सम्मान देते थे- अहमद भाई! वो जिन्होंने सदा निष्ठा व कर्तव्य निभाया, वो जिन्होंने सदा पार्टी को ही परिवार माना, वो जिन्होंने सदा राजनीतिक लकीरें मिटा दिलों पर छाप छोड़ी, अब भी विश्वास नहीं… अलविदा अहमदजी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अहमद पटेल को क्यों कहा जाता था कांग्रेस का संकटमोचक :-
Next: पीएम मोदी ने दी अहमद पटेल को श्रद्धांजलि, सोनिया ने इस तरह किया याद :-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 17 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 18 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.