Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का निधन :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का निधन :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
maulana-kalbe-sadiq-passed-away-in-lucknow-1606238866

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं जाने-माने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौलाना के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मौलाना सादिक के बेटे कल्बे सिब्तैन नूरी ने बताया कि उनके पिता ने लखनऊ स्थित एरा अस्पताल में मंगलवार रात करीब 10 बजे अंतिम सांस ली।

कैंसर, गंभीर निमोनिया और संक्रमण से पीड़ित मौलाना सादिक पिछले करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें पिछले मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

maulana kalbe sadiq passed away in lucknow । जाने-माने शिया धर्मगुरु मौलाना  कल्बे सादिक का निधन, लखनऊ में ली आखिरी सांस - India TV Hindi News

अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को उनकी हालत और भी बिगड़ गई थी और देर रात उनका निधन हो गया। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मौलाना सादिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मौलाना कल्बे सादिक दुनिया भर में अपनी उदारवादी छवि के लिए जाने जाते थे।

Post navigation

Previous: बर्फबारी से उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, तमिलनाडु-आंध्र में साइक्लोन निवार का खतरा :-
Next: व्हाइट हाउस और ट्रंप टॉवर पर हमले की साजिश का खुलासा :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.