Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक सम्पन्न
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक सम्पन्न

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
29_11_2020-cm_yogi_21112772

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रत्येक जनपद में ईको टूरिज्म की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि इस दृष्टि से जनपद पीलीभीत में चूका, उन्नाव में नवाबगंज पक्षी विहार, आगरा का सूरसरोवर पक्षी विहार, सहारनपुर की शिवालिक पहाड़ियां, महराजगंज के सोहगीबरवां और संतकबीरनगर के बखिरा में ईको टूरिज्म से जुड़ी सभी संभावनाओं को देखा जाए। उन्होंने वन विभाग को टेक्नॉलोजी से जोड़ने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य वन्य जीव बोर्ड ईको टूरिज्म की सभी संभावनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करे। इसका उपयोग राज्य हित में है।

CM Office, GoUP on Twitter: "#UPCM श्री #YogiAdityanath की अध्यक्षता में आज  शास्त्री भवन में उत्तर प्रदेश राज्य वन्य जीव बोर्ड की 8वीं बैठक सम्पन्न  हुई।… https://t.co ...

उन्होंने निर्देश दिए कि वन्य क्षेत्रों के पास पड़ने वाली आबादी के इच्छुक युवाओं को गाइड का प्रशिक्षण दिया जाए। इससे स्थानीय स्तर पर गाइड मिल सकेंगे। साथ ही नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर भी बढे़ंगे। यही लोग वन्य जीवों की रक्षा भी करेंगे। इस दिशा में गम्भीरता से प्रयास किया जाना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में बोर्ड ने उन सभी संभावनाओं के प्रति अपनी रुचि दिखाई है, जो राज्य के अंदर वन्य जीवों के संरक्षण के साथ पर्यटन विकास की संभावनाओं को भी आगे बढ़ा सकता है।

वन सम्पदा और पर्यावरण को क्षति पहुँचाये बिना बनाएं योजना: सीएम - Dainik  Kanpur Ujala

जितनी संभावनाएं उत्तर प्रदेश में हैं, उन सभी को आगे बढ़ाने के लिए राज्य वन्य जीव बोर्ड के साथ पर्यटन विभाग और इस क्षेत्र में कार्यरत अन्य संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाए। जब किसी कार्यक्रम से लोग जुड़ते हैं तो उसकी सफलता और लोकप्रियता भी बढ़ जाती है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना काल के बावजूद इस वर्ष वन विभाग ने 25 करोड़ पौधरोपण किया। इसमें सभी विभागों और संस्थाओं ने अपना योगदान दिया। पिछले साल करीब साढ़े 23 करोड़ और उससे पहले 11 करोड़ पौधरोपण हुआ। वर्ष 2017 में पांच करोड़ पौधरोपण हुआ।

CM Office, GoUP on Twitter: "#UPCM श्री #YogiAdityanath की अध्यक्षता में आज  शास्त्री भवन में उत्तर प्रदेश राज्य वन्य जीव बोर्ड की 8वीं बैठक सम्पन्न  हुई।… https://t.co ...

यह प्रकृति संरक्षण के लिए बहुत बड़ा अभियान है। हम धरती को जितना वनों से आच्छादित करेंगे, इस सृष्टि के लिए भी उतना ही अनुकूल होगा। इसमें केवल मनुष्य नहीं, सभी का कल्याण है। वन्य जीवों की सुरक्षा और उनके संरक्षण की दिशा में बहुत प्रभावी रूप से काम करना होगा।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि वन महोत्सव में वन्य जीव बोर्ड के सभी सदस्यों की सहभागिता के लिए अनिवार्य रूप से स्थानीय और राज्य स्तर के सभी कार्यों में उन्हें सहभागी बनाएं। हर स्तर पर उनका सहयोग और उनका सुझाव लिए जाएं। उनसे आॅनलाइन विचार और सुझाव लेने की भी व्यवस्था की जाए। जितनी अधिक जानकारी आएगी, वह उतनी ही रचनात्मक और उपयोगी सिद्ध होगी।

CM Office, GoUP on Twitter: "#UPCM श्री #YogiAdityanath की अध्यक्षता में आज  शास्त्री भवन में उत्तर प्रदेश राज्य वन्य जीव बोर्ड की 8वीं बैठक सम्पन्न  हुई।… https://t.co ...
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वन विभाग को टेक्नॉलोजी से जोड़ने की दिशा में शीघ्रता से कार्य किया जाए। इसे प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाए। यह हमारे लिए वन आच्छादन को आगे बढ़ाने तथा वन्य जीवों के संरक्षण में भी काफी कारगर होगा।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री : कोविड-19 से बचाव और नियंत्रण के लिए निरंतर सतर्कता और सावधानी बरतना आवश्यक
Next: मुख्यमंत्री ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रेटर नोएडा में मेसर्स हीरानंदानी डेटा सेण्टर पार्क का शिलान्यास किया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.