Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार : बीजेपी नेता सुशील मोदी ने RJD पर करारा हमला बोला
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार

बिहार : बीजेपी नेता सुशील मोदी ने RJD पर करारा हमला बोला

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के धांधली के आरोप पर सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील मोदी ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राजद चुनाव हार गई तो धांधली का आरोप लगा रहा है. राजद को विरोध ही करना है तो वो इस मुद्दे को लेकर कोर्ट जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि ” ईवीएम के अंदर कोई धांधली नहीं हो सकती है. ये जो राजद के लोग हल्ला कर रहे हैं कम वोट से 20 सीट से हार गए. राजद जरा नाम तो बताए कि कौन सी 20 सीट हैं. हमारे भी उम्मीदवार 400 और 700 वोट से चुनाव हार गए लेकिन हमने तो नहीं कहा कि धांधली हुई, चुनाव हार गए तो कहते है धांधली हुई, जाना है तो कोर्ट जाओ.”

आरजेडी पर दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि, पोस्टल बैलेट की गणना पहले होने चाहिए लेकिन बाद में हुई ये राजद द्वारा प्रचार किया गया, बताइये कभी ऐसा होता है. ये लोग झूठा प्रचार करते है.

सरकार के अस्थिर होने के विपक्ष के दावे पर उन्होंने कहा कि ये लोग कहते हैं कि ये सरकार नहीं चलेगी, लेकिन मैं कहना चाहता हूं, ये बीजेपी-जदयू की सरकार 5 साल तक चलेगी. कोई माई का लाल हिला नहीं सकता है. मेरी आत्मा इस सरकार में है इसलिए कोई इसे डिगा नहीं सकता है. बीजेपी पार्टी हमारी मां है, इसे हम कभी भुला नहीं सकते.

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर महागठबंधन ने धांधली का आरोप लगाया था. चुनाव परिणाम वाले दिन काउंटिंग के दौरान राजद ने आरोप लगाया था कि कम अंतर से जीते हुए उनके उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने बीजेपी-जदयू पर अधिकारियों संग मिलकर चुनाव परिणाम  प्रभावित करने का आरोप लगाय था. बाद में चुनाव आयोग ने इन आरोपों का खंडन करते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बंगाल विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा : सत्ता और विपक्ष के बीच जुबानी जंग, आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू
Next: योगी सरकार द्वारा आपाधापी में लाया गया है धर्म परिवर्तन का अध्यादेश : बसपा प्रमुख मायावती

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.