Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बीएसएफ के स्थापना दिवस समारोह में भाग नहीं लेंगे अमित शाह :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बीएसएफ के स्थापना दिवस समारोह में भाग नहीं लेंगे अमित शाह :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Amit-Shah

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ आवश्यक आधिकारिक कार्य के कारण मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। शाह को बीएसएफ के 56वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था।

एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री के कार्यालय ने बीएसएफ को सूचित किया है कि ‘‘कुछ आवश्यक आधिकारिक कार्य’’ आ जाने के कारण वह समारोह में शामिल नहीं होंगे। संभावना है कि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय अब समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

राजनीति | HASTAKSHEP

गौरतलब है कि सरकार ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को सोमवार की रात उच्चस्तरीय मंत्रिमंडलीय टीम के साथ अपनी समस्याओं पर बातचीत करने के लिए बुलाया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मंत्रियों की समिति में कौन-कौन शामिल हैं। किसानों का शांतिपूर्ण धरना मंगलवार को छठे दिन सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर जारी है। शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद से कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। किसान संसद के पिछले सत्र में बनाए गए तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कृषि मंत्री के बातचीत के प्रस्ताव पर सिंघु बॉर्डर पर किसानों की बैठक :-
Next: इमारत की चौथी मंजिल से गिरी मासूम, ताड़ के पेड़ ने बचाई जान :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 9 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 10 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.