Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मोदी सरकार ने किसान नेताओं को आज बातचीत के लिए बुलाया :-
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मोदी सरकार ने किसान नेताओं को आज बातचीत के लिए बुलाया :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
navbharat-times

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा दिल्ली की सीमाओं पर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने 1 दिसंबर को किसान यूनियन की बैठक बुलाई है। कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने 1 दिसंबर को दोपहर 3 बजे विज्ञान भवन में किसान यूनियन की बैठक बुलाई है।
तोमर ने कहा है कि पहले निर्णय हुआ था कि किसान भाइयों के साथ अगले दौर की बातचीत 3 दिसंबर को होगी, लेकिन किसान अभी भी कड़ाके की सर्दी के बीच आंदोलन कर रहे हैं। दिल्‍ली में कोरोना महामारी का खतरा भी है इसलिए बातचीत पहले होनी चाहिए।

Kisan Andolan ke bich manane ki kavayad sarkar ne batchit ke liye bulaya :  किसानों को मनाने की कवायद सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया क्या बनेगी बात

यही कारण है कि सरकार ने किसान नेताओं को आज (मंगलवार) को बातचीत के लिए विज्ञान भवन दोपहर 3 बजे बुलाया है। तोमर ने कहा कि जब फार्म कानून लाए गए तो उन्होंने किसानों के बीच कुछ गलतफहमी पैदा की। हमने किसान नेताओं के साथ वार्ता के दो दौर आयोजित किए थे। उस समय भी हमने उनसे आग्रह किया था कि वे आंदोलन के लिए न जाएं और सरकार वार्ता के लिए तैयार है। इससे पूर्व केंद्र सरकार ने 3 दिसंबर को बैठक की तारीख तय की थी जिसे किसानों ने ठुकरा दिया था। किसानों का कहना था कि जल्द से जल्द उनके मुद्दों के लेकर बात की जाए। किसानों के प्रदर्शन के बढ़ते आकार को देखते हुए सोमवार रात कृषि मंत्री ने बताया कि मंगलवार को किसान यूनियन के साथ बात करेंगे।

किसान सोमवार को पांचवें दिन भी राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं और दिल्ली के बुराड़ी मैदान में डटे रहे। इनमें से ज्यादातर किसान पंजाब और हरियाणा से हैं। पश्चिमी उत्तरप्रदेश और राजस्थान से भी किसान उनका साथ देने पहुंचे। दिल्ली के सभी पांच प्रवेश बिन्दुओं को बंद करने की चेतावनी दे रहे किसानों में से अनेक ने कहा कि वे कोरोनावायरस के प्रसार के बारे में जानते हैं, लेकिन केंद्र के नए कृषि कानून उनके लिए अधिक बड़ा खतरा हैं। किसानों ने कहा कि वे ‘निर्णायक’ लड़ाई के लिए राष्ट्रीय राजधानी आए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया कि वे उनके ‘मन की बात’ सुनें। प्रदर्शनकारी किसानों के एक प्रतिनिधि ने सिंघू बॉर्डर पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

Post navigation

Previous: एससीओ में भारत ने नहीं किया चीन का समर्थन :-
Next: कश्मीर में पारा शून्य हुआ इतनी है कड़ाके की ठण्ड :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.