Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कौशांबी में दर्दनाक सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत :-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कौशांबी में दर्दनाक सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
02_12_2020-accident22_21123734

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बुधवार तड़क सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिले के कड़ाधाम कोतवाली इलाके के देवीगंज चौराहे पर आज तड़के सुबह साढ़े 3 बजे के करीब बालू से लदा एक ट्रक स्कॉर्पियो पर पलट गया। इस हादसे में सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे।

Kaushambi UP Road Accident Eight people killed in road accident at Kada of  Kaushambi

हादसे के जानकारी के बाद कौशांबी के डीएम समेत पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया। डीएम ने बताया कि यह हादसा करीब साढ़े 3 बजे के आसपास हुआ। उन्होंने बताया कि ट्रक का टायर फट गया जिससे वह स्कॉर्पियो के ऊपर पलट गया। इस हादसे में 8 की मौत जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन परिवार की छह महिलाएं व दो बच्चे शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पैरों में रहती है सूजन तो घर पर करें इलाज, तुरंत मिलेगा आराम :-
Next: कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 17 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.