Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमरिंदर ने बोला बादल पर हमला, पद्म सम्मान लौटाने को बताया नाटक :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

अमरिंदर ने बोला बादल पर हमला, पद्म सम्मान लौटाने को बताया नाटक :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पद्मविभूषण सम्मान लौटाने के अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल के कदम को शुक्रवार को ‘नाटक’ बताया और सवाल किया कि उन्हें देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान क्यों दिया गया था? बादल ने केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में 1 दिन पहले ही अपना पद्मविभूषण पुरस्कार लौटा दिया था। सिंह ने एक बयान में सवाल किया कि उन्हें नहीं मालूम है कि प्रकाशसिंह बादल को यह पद्मविभूषण क्यों मिला था? बयान में उन्होंने आप नेता अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला। अमरिंदर सिंह ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल हरबख्श सिंह को पाकिस्तान के साथ 1965 का युद्ध जीतने के लिए पद्मविभूषण मिला था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रकाशसिंह बादल ने कौन-सा युद्ध लड़ा या उन्होंने समुदाय के लिए क्या बलिदान दिया? सिंह ने दावा किया कि अब पूर्व मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि उन्होंने पुरस्कार लौटाकर एक बड़ा बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि इस पर राजनीति बंद होनी चाहिए। यह ड्रामेबाजी 40 साल पहले चलती थी लेकिन यह अब काम नहीं करता है। इससे पहले पंजाब में मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी ने भी बादल के कदम को ‘ड्रामा’ कहा था।

CM Captain ने पद्म विभूषण सम्मान लौटाने के प्रकाश सिंह बादल के कदम को 'नाटक'  बताया - Dainik Savera

अमरिंदर सिंह ने कहा कि बादल जीवनभर दावा करते रहे हैं कि वे किसानों के हितों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि तब उनकी पार्टी ने शुरू में विरोध करने के बाद केंद्रीय अध्यादेशों का समर्थन क्यों किया और फिर रुख बदलते हुए सार्वजनिक रूप से विधेयकों की आलोचना शुरू कर दी। सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की सदस्य के रूप में हरसिमरत कौर बादल उस बैठक में शामिल थीं जिसमें कृषि अध्यादेशों को मंजूरी दी गई थी।

उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और बादल की बहू का जिक्र करते हुए सवाल किया कि क्या वे पढ़ नहीं सकती हैं? सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी उनके बयान को कथित रूप से नया मोड़ देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। केजरीवाल को झूठ बोलने की आदत होने का दावा करते हए सिंह ने सवाल किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को पहले यह बताना चाहिए कि उनकी सरकार ने केंद्रीय कृषि कानूनों में से एक को क्यों अधिसूचित किया था |

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: किसानों को ट्रेक्टर पर लाल किले तक ले जाना चाहते हैं यह किसान नेता :-
Next: भारत में Coronavirus संक्रमितों की संख्या 96 लाख के पार :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 17 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.