Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में आज भी जहरीली हवा, कई इलाकों में प्रदूषण 700 के पार
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली में आज भी जहरीली हवा, कई इलाकों में प्रदूषण 700 के पार

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
delhi pollution incrasing

delhi pollution incrasing

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर शुक्रवार को लगातार खतरनाक स्तर पर और आसमान में धुंध छाई रही जिससे यहां रहे लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हवा में घुले जहर के चलते दिल्ली में सबसे बड़ी हेल्थ इमरजेंसी लग चुकी है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 700 तक पहुंच गया है। द्वारका, पूसा रोड, सत्यवती कॉलेज, पंजाबी बाग में यह 700 तक पहुंच चुका है। वहीं गुड़गांव में कुछ जगह पीएम 2.5 का स्तर 800 पार है। ऑड-ईवन योजना भी आज खत्म हो रही है।

दिल्ली के अलावा इसके आसपास के क्षेत्र गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक गुरुवार को 700 के ऊपर ही रहा। इन इलाकों में गंदगी भरे धुंध छायी रही। जहां दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर गंभीर बना हुआ है वहीं पंजाब के ऊपर भी इस समय मौसमी सिस्टम सक्रिय है। इसकी वजह से घने बादल छाए हुए हैं। इसके चलते दिल्ली में भी प्रदूषकों के ऊपर जाने की क्षमता काफी कम हो गई है। हवा की गति भी अभी कम है। इसी वजह से प्रदूषण जानलेवा स्तर पर बढ़ा है।

दिल्ली-एनसीआर और पांजाब समेत में ठंड बढ़ने लगी है। अभी तक सुबह और शाम के समय लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही थी, लेकिन अब दिन के समय भी तापमान में कमी आने लगी है। अगले हफ्ते तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी आने की संभावना है। वहीं 19 नवंबर से कोहरे का प्रकोप भी बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 18 नवंबर से तापमान में कमी आना शुरू होगी। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम महज 12 डिग्री तक पहुंच सकता है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने राजभवन के लॉन में एक समारोह में नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाई.
Next: कोयला घोटाला मामले में तीन साल की सजा दी ,75 निदेशकों पर 40 लाख का जुर्माना

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.