Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्‍ली में छाया घना कोहरा, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमपात का अलर्ट :-
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

दिल्‍ली में छाया घना कोहरा, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमपात का अलर्ट :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (3)

देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह तापमान में भारी गिरावट के कारण कोहरे और ठंड में बढ़ोतरी देखी गई। इसके अलावा उत्तर भारत के कई राज्‍यों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में

बर्फबारी और हिमपात का अलर्ट जारी किया गया है।
खबरों के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के पहाड़ों पर बारिश और हिमपात का अनुमान जताया गया है। जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में कई स्थानों पर बारिश, जबकि ऊंचाई वाले अधिकांश भागों में बर्फबारी की संभावना है।

 

Weather of North India: January 2019

 

उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर बारिश और हिमपात के आसार हैं। आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय हिस्सों और तमिलनाडु के तटीय भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के आंतरिक भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

वहीं दक्षिण कोंकण और गोवा में भी मौसम बदलेगा और हल्की बारिश कुछ स्थानों पर हो सकती है। देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बने रहेंगे। जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, रायलसीमा, लक्षद्वीप और केरल पर उत्तर-पूर्वी मानसून सक्रिय रहा और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के साथ-साथ गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है।

उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के अधिकांश हिस्‍सों में बुधवार सुबह बेहद अधिक घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान उत्‍तर प्रदेश के कई हिस्सों में गहरा कोहरा छाया रहा, जबकि मौसम पूरी तरह से खुश्क रहा। आज से अगले 2 दिन और प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्का और कुछ जगह गहरा कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 3 अमेरिकी सांसदों ने किया किसान आंदोलन का समर्थन, सरकार की प्रतिक्रिया से चिंतित :-
Next: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर :-

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 15 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 15 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.