Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिडेन का बड़ा ऐलान, कोरोनावायरस से निपटने के लिए बनाया प्लान :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

बिडेन का बड़ा ऐलान, कोरोनावायरस से निपटने के लिए बनाया प्लान :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (6)

अमेरिकी के नव निर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बिडेन ने अपनी नई स्वास्थ्य टीम का ऐलान करते हुए दावा किया कि ये टीम अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी से लड़ने और इसे रोकने का प्रयास करेगी। बिडेन ने भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर विवेक मूर्ति को सर्जन-जनरल, जेवियर बेसेरा को स्वास्थ्य और मानव सेवा के सचिव के रूप में नॉमिनेट किया। डॉ. रोशेल वालेंस्की को सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) का निदेशक बनाया गया है जबकि डॉ एंथोनी फौसी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में नॉमिनेट किया गया है। बिडेन ने राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने पर ‘पहले 100 दिन में कोविड-19 टीके की 10 करोड़ खुराक’ मुहैया कराने का संकल्प लिया।

 

Joe Biden PNG Transparent Image | PNG Mart

महामारी से निपटने के लिए अपनी टीम का परिचय करवाते हुए बिडेन ने कहा कि आंरभ में नई सरकार की शीर्ष तीन प्राथमिकताएं होंगी। उन्होंने अमेरिकी जनता से अगले 100 दिन तक मास्क पहनने की अपील की ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि संघीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में इसे अनिवार्य किया गया है। इसके बाद बिडन ने इसी अवधि में दस करोड़ अमेरिकी लोगों के बीच टीका वितरित करने का वादा भी किया।
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके कार्यकाल के पहले 100 दिन के भीतर वायरस को इतना तो काबू में लाया जा सकेगा कि अधिकांश स्कूलों को फिर से खोला जा सके। उन्होंने कहा कि बच्चों को फिर से स्कूल भेजना राष्ट्रीय प्राथमिकता होनी चाहिए।

जॉन होपकिंस यूनीवर्सिटी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। अमेरिका में दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। यहां कोरोना से अब तक 1,50,19,092 लोग संक्रमित हुए हैं और 284887 लोगों की इससे मौत हुई है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अहमदाबाद में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग :-
Next: पाकिस्तान को फिर सता रहा है सर्जिकल स्ट्राइक का डर, जारी किया अलर्ट :-

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 13 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.