Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोहरे से घिरी दिल्‍ली, देश के कई हिस्‍सों में चमकेगी ठंड :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कोहरे से घिरी दिल्‍ली, देश के कई हिस्‍सों में चमकेगी ठंड :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
FI2

आज सुबह देश की राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में कोहरे के कारण आने वाले दिनों में तापमान गिरने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं अगले 24 घंटे में जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। तमिलनाडु, कर्नाटक, रायलसीमा और दक्षिणी कोंकण गोवा, महाराष्ट्र में गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावना है, जिससे तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है।

Dense fog to hit Delhi, Noida, Gurugram, Faridabad, Ghaziabad | Skymet  Weather Services

खबरों के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने के कारण आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है।

मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा रहने का अनुमान भी जताया है। वहीं जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है।

तमिलनाडु, कर्नाटक, रायलसीमा और दक्षिणी कोंकण गोवा के कुछ हिस्सों के साथ-साथ दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में बारिश और गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आज मौसम सूखा रहेगा और कुछ स्थानों पर कोहरा छाया रहेगा। वहीं हिमाचल प्रदेश के उदयपुर में सात सेंटीमीटर, केलोंग में छह सेंटीमीटर और गोंदला में पांच सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।

अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट और घने कोहरे छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। घने कोहरे में लिपटी पटना के बिहार में उत्तर पश्चिम और पश्चिमी हवा के प्रभाव से जहां ठंड में इजाफा देखी जा रही है। वहीं रात होते ही राजधानी पटना घने कोहरे की चादर ओढ़ ले रहा है।

अगले 24 घंटे में घने कोहरे और ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है, बल्कि घने कोहरे की वजह से जो सड़क यातायात, रेल यातायात के साथ जो हवाई सेवा है, वह भी प्रभावित हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद में बारिश और गरज के बौछारें और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलीं।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर, जबकि लद्दाख में एक-दो जगहों पर बारिश और हिमपात देखने को मिला। तमिलनाडु, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में बारिश देखने को मिली। केरल और सिक्किम में भी कुछ स्थानों पर बारिश हुई।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: किसान आंदोलन में अब तक 10 किसानों की मौत, कांग्रेस ने जारी की लिस्ट :-
Next: पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार तीसरे दिन स्थिर :-

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 8 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 8 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 9 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.