Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोहरे से घिरे देश के कई राज्‍य, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कोहरे से घिरे देश के कई राज्‍य, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
big_353108_1421733056

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि होने की आशंका है। साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मध्य महाराष्ट्र में बारिश और ओलावृष्टि के आसार जताए गए हैं। जबकि दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में बिजली की चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई हिस्सों में ठंड के चलते कोहरे का असर हो सकता है। देश के पांच राज्यों जहां कोहरे के आसार हैं तो वहीं कुछ राज्यों में भारी बर्फबारी भी हो सकती है। पश्चिम और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, बंगाल, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कोहरे के आसार हैं। दक्षिण-पूर्वी और इससे सटे मध्य पूर्वी अरब सागर के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान तक एक ट्रफ रेखा बन गई है।

Snowfall in india की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ in Hindi - NDTV India

इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा और आसपास के भागों पर है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। राजस्थान के कई इलाकों में अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी होने का अनुमान है। आज राज्य के बीकानेर, उदयपुर एवं कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। गंगानगर जिले में कहीं-कहीं कोहरा हो सकता है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। बहरहाल, अगले दो दिन में हल्की बारिश और हवा की गति तेज रहने के पूर्वानुमान के बाद इसमें सुधार की संभावना है। जम्मू कश्मीर में अगले 24 घंटे में भारी बर्फबारी के आसार हैं, वहीं बांदीपोरा, गुरेज में ओरेंज अलर्ट, कुपवाड़ा, गांदरबल, पुंछ, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, अनंतनाग, बारामुला और कारगिल जिले में भी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड में अगले 5 दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 13 दिसंबर तक राज्य के अलग-अलग जिलों में बर्फबारी और बारिश के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है।

जम्मू, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में आज बिजली कड़कने के साथ ओले पड़ सकते हैं। उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जबकि मौसम पूरी तरह से खुश्क रहा। आज पूर्वी उत्तरप्रदेश में मौसम खुश्क रहेगा, लेकिन पश्चिमी उत्तरप्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।

Post navigation

Previous: पश्चिम बंगाल में कैलाश विजयवर्गीय पर हमला, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट जानिये :-
Next: इंदौर की घटना के बाद नशे और ड्रग माफिया के खिलाफ एक्शन में शिवराज :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.