Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने के वायदा भाव में दर्ज हुई गिरावट, चांदी में भी फिसली, जानिए क्या हैं कीमतें
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस

सोने के वायदा भाव में दर्ज हुई गिरावट, चांदी में भी फिसली, जानिए क्या हैं कीमतें

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (33)

घरेलू सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार सुबह सोने और चांदी दोनों के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव सोमवार सुबह 0.61 फीसद या 302 रुपये की गिरावट के साथ 49,022 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी सोमवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

सोने के साथ ही चांदी के घरेलू वायदा भाव में भी सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर सोमवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.69 फीसद या 438 रुपये की गिरावट के साथ 63,297 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी सोमवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें

वैश्विक स्तर पर सोमवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.31 फीसद या 5.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1,837.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.32 फीसद या 5.94 डॉलर की गिरावट के साथ 1,833.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतें

वैश्विक स्तर पर सोमवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.13 फीसद या 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 24.06 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.18 फीसद या 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 23.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य के मुद्दों के लिए पुराना उपचार है एप्पल साइडर सिरका, जाने इसके ये 3 प्रमुख फायदे
Next: तुलसी को कहा जाता है क्वीन ऑफ हर्ब्स, जानिए इसके फायदे

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 13 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.