Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने किया दावा, भारतीय दिग्गज विराट कोहली के लिए हमारे पास है प्लान
  • खेल
  • देश
  • विदेश

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने किया दावा, भारतीय दिग्गज विराट कोहली के लिए हमारे पास है प्लान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (28)

Ind vs aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार 17 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच से पहले मेजबान कंगारू टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन ने एक बड़ा दावा किया है। टिम पेन ने कहा है कि वह विराट कोहली को लेकर चिंतित नहीं हैं, क्योंकि उनकी टीम के पास भारतीय कप्तान के लिए कुछ रणनीतियां हैं। पेन ने कहा कि अगर मैदान पर चीजें बिगड़ती हैं तो उनकी टीम पीछे नहीं रहेगी।

पेन ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हर किसी टीम के पास महान खिलाड़ी के लिए रणनीति होती है, क्योंकि वह चीजों के साथ तालमेल बिठा सकते हैं। वह वो बदल सकते हैं जो आप कर रहे हो और विराट कोहली उन खिलाड़ियों में से ही एक हैं, सर्वश्रेष्ठ नहीं तो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक। ऐसा समय आता है कि जब चीजें काम नहीं करतीं और उम्मीद है कि ऐसा एक ही टेस्ट होगा, लेकिन हमारे पास उनके खिलाफ रणनीति और कई सारे प्लान हैं, जो उनके खिलाफ काम के हैं।”

ऑस्ट्रेलियाई टीम के टेस्ट कैप्टन टिम पेन ने कहा कि उनके गेंदबाजी आक्रमण में विविधिता विराट कोहली को परेशान करने के लिए काफी है। पिछली बार भारत के खिलाफ 2-1 से सीरीज हारने वाले कप्तान पेन ने कहा, “हमारे गेंदबाजी आक्रमण की अच्छी बात यह है कि यह सभी अलग तरह के गेंदबाज हैं। हमारे पास नैथन ल्योन हैं और कैमरोन ग्रीन भी। हमारे पास अलग एंगल, अलग स्पीड के साथ मार्नस लाबुशाने हैं। हमारे पास काफी सारे विकल्प हैं।”

पेन का कहना है कि मिचेल स्टार्क के टीम में वापस आने से टीम को मजबूती मिली है, क्योंकि गुलाबी गेंद से उनका रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने सात डे-नाइट टेस्ट मैचों में कंगारू टीम के लिए कुल 42 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज ने आगे कहा, “स्टार्क शानदार हैं। उन्होंने नेट्स में कल काफी तेज गेंदबाजी की। वह शानदार लय में हैं। उनके परिवार में स्थिति अच्छी नहीं है, लेकिन हम उनकी वापसी से उत्साहित हैं। गुलाबी गेंद से उनको डे-नाइट टेस्ट में खेलना बहुत खतरनाक है।”

 

Post navigation

Previous: यूपी: ग्राम प्रधान चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे नेताओं के सामने आई नई मुश्किल
Next: Ind vs Aus: जानिए क्यों विराट कोहली New India का प्रतिनिधित्व करना पसंद करते हैं

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.