Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दुखद : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पत्नी और बेटी भी कोरोना पॉजिटिव
  • उत्तराखंड
  • देश
  • स्वास्थ्य

दुखद : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पत्नी और बेटी भी कोरोना पॉजिटिव

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (36)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पत्नी और बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. इससे पहले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी.

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना साझा की थी. सीएम ने ट्वीट किया, ‘आज मैंने कोरोना टेस्ट कराया था. रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है. कोई लक्षण भी नहीं हैं.

डॉक्टरों की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहूंगा. मेरा सभी से अनुरोध है कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर जांच करवाएं.

बताया जा रहा है कि बाद में उनकी पत्नी और बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई. मुख्यमंत्री परिवार समेत सीएम आवास में आइसोलेट हो गए हैं. डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में वह आइसोलेशन में रहेंगे.

बहरहाल, अपने देश में कोविड संक्रमितों का कुल आंकड़ा एक करोड़ को पार कर गया है. हालांकि देश में पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई है. नए मामलों में कमी आने के साथ कोरोना मरीजों के ठीक होने की संख्या लगातार बढ़ रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या एक्टिव मामलों से करीब 30 प्रतिशत अधिक है.

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते कुछ हफ्तों में कोरोना वायरस के औसत दैनिक पॉजिटिविटी रेट में लगातार गिरावट आ रही है. हालांकि, भारत में अब भी कोरोना के 3 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की दर में वृद्धि हुई है.

Post navigation

Previous: बीजेपी बंगाल में 200 सीटें जीतेंगी : गृह मंत्री अमित शाह
Next: बिहार में 4 जनवरी से सभी स्कूल व कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को खोलने का आदेश, स्कूल के बच्चों को दो-दो मास्क मुफ्त मिलेगा

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.