Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यूनिसेफ की देखरेख में यूपी में 4.5 करोड़ डोज कोरोना वैक्सीन का इंतजाम किया जाएगा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

यूनिसेफ की देखरेख में यूपी में 4.5 करोड़ डोज कोरोना वैक्सीन का इंतजाम किया जाएगा

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
corona-virus-vaccine_1603807607

यूपी में लगभग 4.5 करोड़ डोज कोरोना वैक्सीन का इंतजाम किया जाएगा। इसके लिए 15 जनवरी तक वैक्सीन के भंडारण की क्षमता 2.03 लाख लीटर से बढ़ाकर 2.50 लाख लीटर की गई है। अभी लगभग 50 हजार से लीटर अधिक के भंडारण की व्यवस्था हो गई है।

यूपी में वर्तमान में विश्व का बेहतरीन वैक्सीन भंडारण और कोल्ड चेन का तंत्र है। इसका इस्तेमाल पोलियो व अन्य रुटीन टीकाकरण के लिए किया जाता है। यूनिसेफ की देखरेख में चल रहे इस सिस्टम को देखने विश्व के 28 से अधिक देश यूपी आते हैं।

केंद्र सरकार से निर्देश मिलने के बाद यूनिसेफ ने स्वास्थ्य विभाग से मिलकर वैक्सीन भंडारण, कोल्ड चेन मैनेजमेंट और टीके की डोज का विश्लेषण किया था।

वैक्सीन भंडारण के दौरान आइस लाइन रेफ्रिजरेटर (आईएलआर) के तापमान पर नजर रखने के लिए यूनिसेफ ऑर्टिफिसियल इंटेलीजेंस (एआई) का इस्तेमाल करता है। कोरोना वैक्सीन की गुणवत्ता के लिए एआई आधारित इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटीग्रेटेड नेटवर्क से आईएलआर के तापमान पर रखी जाएगी। एक क्लिक पर प्रत्येक प्वाइंट का तापमान पता लगाया जा सकेगा।
प्रदेश में वैक्सीन भंडारण की व्यवस्था
राज्य स्तरीय भंडारण केंद्र    9
मंडल स्तरीय भंडारण केंद्र    9
जिला स्तरीय भंडारण केंद्र    75
सीएचसी कोल्ड चेन प्वॉइंट    1298

यूपी में विश्व के सर्वश्रेष्ठ वैक्सीन भंडारण व कोल्ड चेन सिस्टम बनाने की तैयारी है। प्रदेश सरकार के गृह, स्वास्थ्य समेत कई विभाग, यूनिसेफ और डब्लूएचओ पूरी भागीदारी निभा रहे हैं। कोशिश है कि यूपी में कोरोना टीकाकरण का मॉडल अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हो।

Post navigation

Previous: किसी भी प्रतियोगिता में आवेदकों का चयन पूरी तरह योग्यता के आधार पर होना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट
Next: मेरा सौभाग्य है कि मैं महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस के घर की मिट्टी को अपने माथे से स्पर्श कर पाया : गृह मंत्री अमित शाह

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.