Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी: लखनऊ के चौक में छह दुकानें 30 फीट गहरे गड्ढे में समाईं, राहगीरों में मची अफरा-तफरी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

यूपी: लखनऊ के चौक में छह दुकानें 30 फीट गहरे गड्ढे में समाईं, राहगीरों में मची अफरा-तफरी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
19_05_2020-whatsapp_image_2020-05-17_at_10.23.39_am_20285708

राजधानी सोमवार सुबह एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। चौक थानाक्षेत्र स्‍थि‍त फायर स्टेशन के सामने बनी छह दुकानें सुबह करीब आठ बजे जोरदार आवाज के साथ करीब 30 फीट नीचे जमीन में धंस गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दुकानदार व पुलिस मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि घटना के वक्‍त दुकाने बंद होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ। इन दुकानों का सारा माल और मलबा करीब 30 फीट नीचे गड्ढे में चला गया। दुकानदार माल निकालने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें सुरक्षा के दृष्टिगत रोक दिया।

तबाही की फोन कॉल बजते ही उड़ गई नींद

आटोपार्ट्स व्यवसायी कमल, राहुल और अवनीश अग्निहोत्री ने बताया कि सुबह वह सो रहे थे। तभी दुकान के आस-पास रहने वाले लोगों ने उन्हें फोन किया। घटना की जानकारी मिलते ही उनकी नींद उड़ने के साथ ही पैरों तले से जमीन खिसक है। वह आनन-फानन भागकर दुकान पहुंचे टी तबाही का मंजर देख हैरान हो गए। उन्होंने बताया कि दुकान में काफी सामान रखा था। कुछ रुपया भी था। दुकान धंसने से सारा माल मलबे के साथ 30 फीट गहरे गड्ढे में चल गया। मोबिल ऑयल आदि के डब्बे खुल गए सारा ऑयल बह गया था।

जर्जर हो चुके थे पिलर, अधिक थी गहराई

आस-पड़ोस के लोगों ने बताया जहां दुकाने बनी थीं उसकी गहराई काफी अधिक थी। गहरे गड्ढे में मिट्टी भरी नहीं थी। तीन मंजिला ऊंचे पिलर खड़े करके दुकाने बनाई गई थी। पिलर अब जर्जर हो चुके थे।

इनकी दुकानें हुईं जमीदोंज

  • लाजपत नगर निवासी कमल की दो दुकानें
  • महिलाहाब निवासी राहुल
  • एसके आटोपार्ट्स
  • माली खां सराय निवासी अवनीश अग्निहोत्री
  • चौक निवासी वीरेंद्र

 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: किसान आंदोलन का आज 25वां दिन, प्रदर्शन के दौरान मरने वालोँ को दी जाएगी श्रद्धांजलि
Next: Ind vs Aus: बॉक्सिंग डे टेस्ट में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ को मिलेगा यह खास मेडल, जानें वजह

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.