Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पेंशनभोगी अब इस तारीख तक जमा करा सकते हैं जीवन प्रमाणपत्र, मिली बड़ी राहत
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

पेंशनभोगी अब इस तारीख तक जमा करा सकते हैं जीवन प्रमाणपत्र, मिली बड़ी राहत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
11-jpg

सरकार ने कोविड-19 महामारी के बीच केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने की अंतिम तारीख 28 फरवरी तक बढ़ा दी है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को इसकी घोषणा की। कार्मिक राज्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह फैसला पेंशन बांटने वाले बैंको में भीड़ जमा होने और महामारी के खतरे से बचने सहित सभी संवेदनशील पहलुओं पर विचार करने के बाद लिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा 80 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण जमा करने के वास्ते एक अक्टूबर से विशेष खिड़की की व्यवस्था की गई है ताकि भीड़ से बचा जा सके। सिंह ने कहा कि पेंशन जारी रखने के लिए हर साल जीवन प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने हाल में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए भारतीय डाक भुगतान बैंक को शामिल करने का फैसला लिया है।

उन्होंने बताया कि भारतीय डाक भुगतान बैंक अब 1.89 लाख डाककर्मियों और ग्रामीण डाक सेवकों के माध्यम से पेंशनरों के घरों से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र इकट्ठा करने में मदद कर रहा है।

मंत्री ने कहा, “यह पेंशनभोगियों, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा के रूप में सामने आया है।”

पेंशन और पेंशनरों के कल्याण विभाग ने घर से डिजिटल रूप से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में वृद्ध या अशक्त पेंशनरों को समर्थन देने के लिए एक अभियान शुरू किया है।

सिंह ने कहा, घर से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के अन्य तरीके जैसे बायोमेट्रिक डिवाइस को पर्सनल कंप्यूटर या मोबाइल से जोड़ना भी चालू है। उन्होंने कहा कि विभाग ने उम्र के कारण बदलते बायोमेट्रिक्स के कारण वरिष्ठ नागरिकों द्वारा अनुभव की जा रही कुछ असुविधाओं पर भी ध्यान दिया है।

सिंह ने कहा, इस सुविधा का उपयोग करते हुए चेहरे की पहचान तकनीक के माध्यम से किसी व्यक्ति की पहचान स्थापित करना संभव होगा।

 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पहले टेस्ट से बाहर, इस खिलाड़ी को मिली टीम की कमान
Next: सोने की वायदा कीमतों में भारी उछाल, जबरदस्त तेजी से चांदी रिकॉर्ड स्तर के करीब, जानिए रेट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.