Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मिथुन चक्रवर्ती की ‘द कश्मीर फाइल्स’ की शूटिंग के दौरान सेट पर तबीयत अचानक हुई ख़राब
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • स्वास्थ्य

मिथुन चक्रवर्ती की ‘द कश्मीर फाइल्स’ की शूटिंग के दौरान सेट पर तबीयत अचानक हुई ख़राब

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (30)

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत अचानक ही शनिवार को खराब हो गई। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की शूटिंग के दौरान मिथुन सेट पर ही गिर पड़ें। जिसके बाद शूटिंग रोकनी पड़ गई। मिथुन चक्रवर्ती की हालत खराब होने की सूचना पर सिविल अस्पताल से चिकित्सकों की टीम होटल पहुंची और उनकी जांच की। डॉक्टरों के मुताबिक अब उनकी सेहत में सुधार है। रिपोर्ट के अनुसार फूड पॉइजनिंग की वजह से मिथुन की हालत काफी खराब हो गई थी। मिथुन की हालत को देख फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री सीक्वेंस की शूटिंग को पूरा नहीं करना चाह रहे थे। लेकिन एक्टर ने काम के प्रति अपने लगन को दर्शाते हुए कुछ समय के ब्रेक के बाद फिल्म में अपने सीक्वेंस की शूटिंग पूरी की।

वहीं एक लीडिंग टेबलाईड से बात करते हुए डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने बताया है कि,’फिल्म के एक एक्शन सीन को बडे़ पैमाने पर फिल्माया जाना था। जिसके मेन किरदार मिथुन सर थे। हालांकि फूड प्वॉइजनिंग की वजह से उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि वो खड़े तक नहीं हो पा रहे थे। लेकिन मिथुन सर ने शूटिंग को बंद होने नहीं दिया। एक छोटे से ब्रेक के बाद सर वापस लौटें और सीक्वेंस को कम्पलीट किया।

विवेक अग्निहोत्री ने आगे बताया,’ मिथुन दा ने मुझसे कहा कि वो पिछले चार दशकों में कभी भी शूटिंग सेट पर बीमार नहीं पड़े हैं। बीमारी के दौरान भी वो यही सोच रहे थे कि कहीं शूटिंग ना रुक जाए। शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर पैकअप कर दिया गया। हालांकि मिथुन सर रविवार को वापस लौटें और सीक्वेंस को पूरा किया।’

मिथुन चक्रवर्ती की हाल ही में कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिसमें वो दाढ़ी और सफेद बाल में नजर आए थे। बता दें कि ये तस्वीरें भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ के शूटिंग सेट से ही ली गई थी। वायरल तस्वीरें देहरादून की शूटिंग के समय की हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सोने की वायदा कीमतों में भारी उछाल, जबरदस्त तेजी से चांदी रिकॉर्ड स्तर के करीब, जानिए रेट
Next: अनीता हसनंदानी को एकता कपूर ने बेबी शावर का दिया गिफ्ट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.