Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ड्रग्स केस: अर्जुन रामपाल बढीं मुसीबत, गलत प्रिस्क्रिप्शन की बात डॉक्टर ने की कुबूल
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

ड्रग्स केस: अर्जुन रामपाल बढीं मुसीबत, गलत प्रिस्क्रिप्शन की बात डॉक्टर ने की कुबूल

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
13_42_085811321arjun-rampal-1

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से सामने आए ड्रग एंगल ने पूरे बॉलीवुड में तहलका मचा दिया है। कई सारे स्टार्स से पूछताछ के बाद अब एक्टर अर्जुन रामपाल पर मुसीबतों के बादल घिरते नजर आ रहे हैं। महज 1 महीने के अंदर एक्टर से NCB ने दो बार पूछताछ कर ली है। सोमवार को पेश हुए अर्जुन रामपाल से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने तकरीबन 6 घंटे पूछताछ की। वहीं एक्टर के ऊपर गलत प्रिस्क्रिप्शन (Prescription) बनवाने का भी मामला सामने आया है जिसने उनकी मुश्किलों को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है।

NCB ने 9 नवंबर को एक्टर अर्जुन रामपाल के मुंबई स्थित घर पर ड्रग्स मामले में छापेमारी की थी। इस छापेमारी में अर्जुन रामपाल के घर से बैन मेडिसिन बरामद हुई थी। जिसके बाद से एक्टर NCB की रडार पर आ गए हैं। इस मेडिसिन का नाम ‘Clonazepam’ है। इसके लिए डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन की जरूरत होती है। हालांकि अर्जुन से जब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पहली पूछताछ की थी। तभी अर्जुन ने उन्हें प्रिस्क्रिप्शन सौंप दिया था। वहीं इस मामले में अब ताजा जानकारी निकल कर सामने आई है कि अर्जुन ने प्रतिबंधित दवाओं के बारे में गैरकानूनी तरीके से बैक-डेट का प्र‍िस्क्रिप्‍शन बनवाकर एनसीबी को द‍िया है। इस काम के ल‍िए अुर्जन रामपाल ने अपने एक र‍िश्‍तेदार की मदद ली है।

एक लीडिंग टेबलाईड की खबर के मुताबिक अर्जुन रामपाल के डॉक्‍टर ने एनसीबी को द‍िए अपने बयान में कहा है कि वह इस जांच के बारे में अनजान थे। उसे अर्जुन रामपाल के एक र‍िश्‍तेदार ने कॉमन फ्रेंड के जरिए अप्रोच क‍िया था। इस र‍िश्‍तेदार ने कहा था कि उसे एंजायटी है और उसने बैकडेट के प्र‍िस्क्रिप्‍शन की मांग की थी।’ अब अर्जुन के डॉक्टर के इस बयान के बाद ये साफ हो गया है कि अर्जुन ने बैकडेट का प्रिस्क्रिप्शन बनवाया था। जिसके बाद अब उनपर बड़ा संकट मंडराता दिखाई दे रहा है।

बता दें कि अर्जुन को 16 दिसम्बर के दिन NCB के सामने हाजिर होना था लेकिन अर्जुन ने 21 दिसम्बर तक का वक्त मांगा है। अर्जुन 22 दिसम्बर को NCB के सामने हाजिर हुए। जहां उनसे 6 घंटे तक पूछताछ हुई। इससे पहले 13 नवम्बर को अर्जुन से NCB ने करीब 7 घण्टे तक पूछताछ की थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अभिनव शुक्ला और अली गोनी के बीच हुई जबरदस्त जंग, जानिए कारण
Next: पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा- मैं विराट कोहली की तरह टीम को बीच रास्ते में छोड़कर नहीं आता

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.