Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने के वायदा भाव में दर्ज गिरावट, चांदी की चमक हुई कम , जानें क्या है रेट
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

सोने के वायदा भाव में दर्ज गिरावट, चांदी की चमक हुई कम , जानें क्या है रेट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (29)

घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को सोने एवं चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:36 बजे फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 28 रुपये यानी 0.06 फीसद की गिरावट के साथ 50,053 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी अनुबंध वाले सोने का दाम 50,081 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम आठ रुपये यानी 0.02 फीसद की भाव कमी के साथ 50,101 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 50,109 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:30 बजे मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 171 रुपये यानी 0.26 फीसद की गिरावट के साथ 66,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च, 2021 में अनुबंध वाली चांदी की कीमत 66,871 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। दूसरी ओर, मई 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 45 रुपये यानी 0.07 फीसद की तेजी के साथ 67,739 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पहले मंगलवार को मई, 2021 अनुबंध वाली चांदी की कीमत 67,694 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने का दाम 

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 0.50 डॉलर यानी 0.03 फीसद की तेजी के साथ 1,870.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। हाजिर बाजार में सोने का भाव 5.76 डॉलर यानी 0.31 फीसद की बढ़त के साथ 1,866.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत 

कॉमेक्स पर मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.08 डॉलर यानी 0.33 फीसद की गिरावट के साथ 25.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.13 डॉलर यानी 0.51 फीसद की तेजी के साथ 25.32 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोविड-19 के प्रभाव से बाहर निकलते उद्योग जगत की 2021 में नियुक्तियां और अप्रेजल बढ़ाने का प्लान
Next: सोनाली फोगाट ने आते ही की राखी सावंत के तारीफों के बांधें पुल, विकास गुप्ता ने दिया ये रिएक्शन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.