Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • किसान आंदोलन को लेकर अब अमेरिका में हल चल हुई तेज अमेरिकी विदेश मंत्री से कहा भारत से करें बात
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

किसान आंदोलन को लेकर अब अमेरिका में हल चल हुई तेज अमेरिकी विदेश मंत्री से कहा भारत से करें बात

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
images (1)

भारत में मोदी सरकार के तीन नए किसान संबंधित कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन का मामला अब अमेरिका में भी जोर पकड़ रहा है. अमेरिका के 7 सांसदों ने विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को पत्र लिख कर इस मामले को भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के सामने उठाने को कहा है.

इन 7 सांसदों ने पोम्पियो को लिखी चिट्ठी में कहा है कि वो भारत सरकार द्वारा कानून के दायरे में बनाए जाने वाले किसी भी कानून का सम्मान करते हैं मगर भारत में चल रहा किसानों का आंदोलन अमेरिका में रह रहे सिखों और दूसरे समुदाय के भारतीय मूल के लोगों के लिए बड़ चिंता का विषय है.

चिट्ठी में इन सांसदों ने लिखा कि वो अंतराष्ट्रीय प्रेस में आ रही खबरों को देख कर ये चिट्ठी लिखने को मजबूर हुए कि किसानों पर बर्बरता के साथ टियर गैस और वाटर कैनन चलाए गए. राजधानी दिल्ली आने से रोकने के लिए कटीले तार, बैरिकेड और सुरक्षा बलों का सहारा लिया गया.

सांसदो ने लिखा है कि अमेरिका में रह रहे उन सभी सिखों और बाकी लोगों के लिए ये चिंता का विषय है जिनके परिवारजन पंजाब में रहते हैं या उनकी ज़मीनें पंजाब में हैं.

चिट्ठी में इन सातों सांसदों ने अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो से मांग की है कि वो मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले को भारत के साथ उठाएं और अभिव्यक्ति की आज़ादी के प्रति अमेरिका कि कटिबद्धिता को भारत के समक्ष दोहराएं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: झारखंड : एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 8वीं- 9वीं की परीक्षा का मॉडल पेपर किया जारी
Next: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिए अवैध निर्माण गिराने के आदेश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.