Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने के वायदा भाव में दर्ज हुई गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए क्या हैं कीमतें
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

सोने के वायदा भाव में दर्ज हुई गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए क्या हैं कीमतें

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (26)

घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार सुबह सोने व चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अप्रैल, 2021 वायदा के सोने का भाव मंगलवार सुबह मात्र 1 रुपये की गिरावट के साथ 50,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा पांच फरवरी, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय 0.03 फीसद या 13 रुपये की गिरावट के साथ 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, वैश्विक बाजार में मंगलवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली।

वायदा बाजार में मंगलवार सुबह चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.32 फीसद या 217 रुपये की गिरावट के साथ 68,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में मंगलवार सुबह चांदी की वायदा कीमत में गिरावट और हाजिर कीमत में तेजी देखने को मिली।

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.06 फीसद या 1.10 डॉलर की तेजी के साथ 1,881.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.22 फीसद या 4.04 डॉलर की तेजी के साथ 1,877.73 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतें

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह चांदी की भी वायदा कीमत में गिरावट और हाजिर कीमत में तेजी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.37 फीसद या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 26.44 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.20 फीसद या 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 26.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: साउथ एक्टर राम चरण हुए कोरोना संक्रमित, मिलने वालों से कही टेस्ट करवाने की बात
Next: Bank Holidays 2021: जनवरी महीने में 16 दिन रहेंगी बैंकों की छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.