Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ‘वॉर’ बनी 2019 की कमाई वाली फिल्म, टॉप 5 में हैं ये चार
  • मनोरंजन

‘वॉर’ बनी 2019 की कमाई वाली फिल्म, टॉप 5 में हैं ये चार

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (9)
साल 2019 हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे अच्छे वर्षों में से एक बन गया है, और इसके साथ ही, अधिकांश ए-लिस्टर्स कलाकारों को इस साल अपने करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों का स्वाद चखने का अवसर मिला हैं। ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, शाहिद कपूर और अक्षय कुमार ने इस साल बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मामले में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्में दी हैं।

ऋतिक रोशन की वॉर ने खजाने पर कब्जा करते हुए 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है, इसके बारे में ऋतिक कहते हैं, “ये फिल्म सही चीजों का एक संतुलित संयोजन रही है। ये चीजें कहानी, दमदार एक्शन, फिल्म का स्तर, उसे दिया जाने वाला ट्रीटमेंट या कुछ और भी हो सकता है। हर दर्शक के लिए इसके पैमाने अलग है। मेरे हिसाब से हर कामयाबी के बाद यह समझना जरूरी है कि किस चीज ने लोगों का दिल लुभाया, कामयाबी की सबसे ऊपरी मंजिल का रास्ते में क्या क्या किया गया, और ऐसा क्या रह गया जिसे आगे किया जा सकता है।” वॉर के अलावा इस साल ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शाहिद कपूर की फिल्म “कबीर सिंह” भी रही। इसके बॉक्स ऑफिस आंकड़ो ने सबको चौंकाया और शाहिद के करियर को इस फिल्म से नया जीवनदान भी मिला। ट्रेड एक्सपर्ट तरण

आदर्श का मानना है कि इस साल कंटेंट का बोलबाला रहा है। वह कहते हैं, “मुझे लगता है कि यह स्टार की शक्ति के साथ मिलकर कंटेंट की जीत है। इन सभी फिल्मों की सफलता की कुंजी मुख्य रूप से इनका कंटेंट रहा जिस पर स्टार पॉवर ने चार चांद लगाने का काम किया। स्टार पॉवर सिर्फ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचता है, इसके आगे का काम फिल्म को खुद करना होता है।”

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर ने भी फिल्म “छिछोरे” के साथ सफलता का स्वाद चखने में सफल रहे जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। साल की शुरुआत में विकी कौशल की उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता ने भी सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। फिल्म में उनकी अदाकारी ने उन्हें एक प्रशंसित स्टार बना दिया है। अक्षय कुमार के पास दिखाने को इस साल मिशन मंगल है जो उनके लंबे करियर की सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म बनी।

साल 2019 में एक तरफ जहां मसाला फिल्मों ने कमाल का काम किया, वहीं ड्रीम गर्ल जैसी हाई-कॉन्सेप्ट फिल्म भी बनी, जो आयुष्मान खुराना की अब तक की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रियंका ने की जल्दबाजी में गलती, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो
Next: कर्मचारी ने कराई कंपनी में लाखों की लूट, डलवाई थी मिर्ची आंखों में

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.