Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता का सवाल, दिल्ली में MSP लागू क्यों नहीं कर रहे सीएम केजरीवाल
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता का सवाल, दिल्ली में MSP लागू क्यों नहीं कर रहे सीएम केजरीवाल

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
30_12_2020-akcorona_21219307

दिल्ली-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन के बीच राजनीति भी जारी है। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही एक-दूसरे पर हमलावर हैं। इस बीच दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मंगलवार को किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल आखिर दिल्ली में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) क्यों नहीं लागू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक हित साधने में केजरीवाल इतने मशगूल हैं कि यहां के किसानों के साथ ही धोखा कर रहे हैं। आरोप लगाया कि जो बजट कृषि क्षेत्रों के लिए खर्च होने चाहिए थे उसे केजरीवाल अन्य राज्यों में अपनी पार्टी के विस्तार पर खर्च कर रहे हैं।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि किसानों के हक की बात करने का दावा करने वाली दिल्ली सरकार पिछले छह वर्षों में दिल्ली के किसानों को किसान का दर्जा तक नहीं दिला सकी है। एक तरफ किसानों को ट्यूबवेल लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही है और दूसरी तरफ बिजली भी सबसे महंगी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के किसान उन्हें किसान का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं ताकि उन्हें केंद्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में लाए जा रहे बदलाव का लाभ मिल सके, लेकिन दिल्ली सरकार ने अब तक ऐसा नहीं किया है। किसान हित में काम करने के बजाय केजरीवाल सरकार किसानों के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहती है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार को दिल्ली के किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय भाजपा नहीं करने देगी। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने सिंघु बॉर्डर पर बैठे किसानों को मुफ्त वाईफाई मुहैया कराने का निर्णय लिया है। उसका कहना है कि अन्य जगहों पर बैठे किसान मांग करेंगे तो उन्हें भी वाई फाई की सुविधा दी जाएगी, वह भी मुफ्त।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में कलयुगी पिता ने अपनी चार साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपित हुआ गिरफ्तार
Next: यूपी: ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जे हटा सकेंगे तहसीलदार, राजस्व विभाग ने जारी की अधिसूचना

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.