Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • श्रीसंत उतरे मैदान पर, आक्रामक गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को स्लेजिंग करते आए नजर
  • खेल
  • देश

श्रीसंत उतरे मैदान पर, आक्रामक गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को स्लेजिंग करते आए नजर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (38)

भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत लगभग 8 साल के बाद क्रिकेट में वापसी कर चुके हैं। वो अब भारतीय घरेलू सीजन के पहले टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2020 में खेलते नजर आएंगे। उन्हें इस टूर्नामेंट के लिए केरल की टीम में शामिल कर लिया गया है जहां वो टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ होंगे। इस टूर्नामेंट से पहले श्रीसंत ने एक वार्म-अप मैच में हिस्सा लिया। जैसा सबको पता है कि वो मैदान पर एक आक्रमक गेंदबाज के तौर पर जाने जाते हैं और एक बार फिर से वो अपने इसी अंदाज में नजर आए।

वार्म-अप मैच के दौरान श्रीसंत काफी आक्रामक अंदाज में दिखे और बल्लेबाजों को घूरते व स्लेज करते हुए देखे गए। श्रीसंत को देखकर उनके पुराने दिनों की याद ताजा हो गई। 37 साल के श्रीसंत जरा से भी बदले हुए नजर नहीं आए और उन्होंने पूरी गति से गेंदबाजी की। श्रीसंत के इस वीडियो से ये जाहिर हो गया कि वो बिल्कुल भी नहीं बदले हैं।

आपको बता दें कि साल 2019 में श्रीसंत के बैन को कम करके उसे सात साल का कर दिया गया था और इसकी वजह से वो घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के योग्य हो गए। वहीं दूसरी तरफ एक अंग्रेजी अखबार के साथ बात करते हुए श्रीसंत ने कहा था कि, उन्हें उम्मीद है कि वो 2023 वनडे वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं। उन्होंने कहा था कि, वो आइपीएल टीमों के बारे में भी जानकारी इकट्ठी कर रहे हैं।

श्रीसंत ने कहा था कि, संजू सैमसन और टीनू ने मुुझसे कहा है कि, वो मेरी वापसी पर मुझे ये ट्रॉफी गिफ्ट करना चाहते हैं, लेकिन मैं सिर्फ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ही नहीं बल्कि रणजी और ईरानी ट्रॉफी भी जीतना चाहता हूं। अगर मैं अच्छा करता हूं तो मुझे और मौके मिलेंगे। मैं आइपीएल के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर रहा हूं और ये बताना चाहता हूं कि मैं पूरी तरह से फिट हूं और अच्छी गेंदबाजी भी कर रहा हूं। मेरा लक्ष्य भारत के लिए 2023 वनडे वर्ल्ड कप जीतना है।

 

Post navigation

Previous: यूपी में साल के पहले दिन कोहरे का कहर, सड़क दुर्घटनाओं में नौ की मौत, 19 घायलों में 12 गंभीर
Next: नए साल पर जानिए टीम इंडिया का पूरा कार्यक्रम, 2021 में इन टीमों से खेलेगी सीरीज

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.