Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • स्टॉक मार्किट: नए वर्ष के पहले दिन बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, शुरुआत में इन कंपनियों के चढ़े शेयर
  • देश
  • बिजनेस

स्टॉक मार्किट: नए वर्ष के पहले दिन बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, शुरुआत में इन कंपनियों के चढ़े शेयर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (40)

नए कैलेंडर वर्ष के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। ऑटोमोबाइल एवं बैंकिंग कंपनियों के शेयरों में लिवाली से शुरुआती कारोबार में Sensex और निफ्टी में तेजी देखी गई। सुबह 09:54 बजे BSE के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक पर 163 अंक यानी 0.34 फीसद की तेजी के साथ 47,915.03 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी। इससे पिछले सत्र में Sensex 47,751.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में Sensex बढ़त के साथ 47,785.28 अंक के स्तर पर खुला। 

NSE Nifty पर सुबह 10:07 बजे 44.25 अंक यानी 0.32 फीसद की तेजी के साथ 14,026.00 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी।

Sensex पर सुबह 09:54 बजे महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.97 फीसद की बढ़त देखने को मिली। इसी तरह स्टेट बैंक के शेयरों में 1.18 फीसद की तेजी दर्ज की गई। इनके अतिरिक्त टीसीएस, एचडीएफसी, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति, बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, डॉक्टर रेड्डीज, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, रिलायंस, भारती एयरटेल और बजाज फिनजर्व के शेयर हरे निशान के साथ ट्रेंड कर रहे थे।

दूसरी ओर, सन फार्मा , एनटीपीसी, पावरग्रिड, एशियन पेंट, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक और नेस्ले इंडिया के शेयर लाल निशान के साथ ट्रेंड कर रहे थे।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) भारतीय शेयर बाजारों में तेजी के प्रमुख वाहक रहे हैं। शेयर बाजार पर उपलब्ध अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध आधार पर 1,135.59 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की लिवाली की।

कैलेंडर वर्ष 2020 में सेंसेक्स में कुल 15.7 फीसद जबकि निफ्टी में 14.9 फीसद का उछाल देखने को मिला।

अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को कोविड-19 से प्रभावित साल के आखिरी दिन रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुए।

Post navigation

Previous: नए साल पर जानिए टीम इंडिया का पूरा कार्यक्रम, 2021 में इन टीमों से खेलेगी सीरीज
Next: सोने के वायदा भाव में आई मामूली तेजी, चांदी के भी बढे दाम, जानें क्या हैं रेट

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.