Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रणबीर कपूर की अगली फिल्म एनिमल का किया एलान
  • देश
  • मनोरंजन

रणबीर कपूर की अगली फिल्म एनिमल का किया एलान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
6b1ecc0a-e161-4470-8635-ad344b61e4d2-crop-c0-5__0-5-750x450-70

नए साल के दस्तक देने से ऐन पहले रणबीर कपूर के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है. रणबीर कपूर ‘कबीर सिंह’ बनाने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म ‘एनिमल’ में मुख्य भूमिका निभाएंगे.

‘एनिमल’ के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए फिल्म का एलान किया. वीडियो में रणबीर कपूर की आवाज़ है और वो अपने पिता के बारे में बात करते हुए सुने जा सकते हैं. वीडियो से मालूम पड़ता है कि ये फिल्म एक फैमिली ड्रामा होगी.

Oh boy! The new year just gets better with this whistle!😉
Presenting, #Animal, can't wait for our journey to begin.#RanbirKapoor @ParineetiChopra @thedeol @imvangasandeep @VangaPranay #BhushanKumar #KrishanKumar @MuradKhetani #TSeriesFilms pic.twitter.com/AHPoGFVGSn

— Anil Kapoor (@AnilKapoor) December 31, 2020

खास बात ये है कि फिल्म में रणबीर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे. अनिल कपूर ने फिल्म का टीज़र वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया और कहा कि वो इस सफर की शुरुआत के लिए बेताब हैं.

वीडियो में रणबीर कपूर बजती हुई सीटी के साथ कहते हैं पापा अगले जन्म में आप मेरा बेटा बनना. फिर देखना मैं आपको कैसे प्यार करता हूं और सीखना आप. क्योंकि उसके अगले जन्म में वापस मैं बेटा और आप पापा. तब न पापा, अपनी तरह से प्यार करना, मेरी तरह से नहीं. आप समझ रहे हो न पापा, बस आप समझ लो तो काफी है

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सोने के वायदा भाव में आई मामूली तेजी, चांदी के भी बढे दाम, जानें क्या हैं रेट
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को नए साल की दी शुभकामनाएं

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.