Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ‘धाकड़’ टीम के साथ कंगना ने मनाया न्यू इयर, भतीजे संग डांस करती आईं नजर, देंखे वीडियो
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

‘धाकड़’ टीम के साथ कंगना ने मनाया न्यू इयर, भतीजे संग डांस करती आईं नजर, देंखे वीडियो

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (29)

बॉलीवुड में अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर होने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने नए साल का स्वागत अपनी फिल्म ‘धाकड़’ की टीम के साथ किया। हुआ यूँ कि बीते कल ‘धाकड़’ फिल्म से जुड़े लोगों के लिए कंगना ने नए साल पर अपने घर पर एक शानदार ब्रंच रखा था। इस दोरान ब्रंच पार्टी में उनके घरवाले भी नजर आए।

आप देख सकते हैं कंगना ने पार्टी के दौरान का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो बोर्ड को सजाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में कंगना सफेद रंग की ड्रेस पहने हुई हैं और एक बोर्ड को फूलों से डेकोरेट कर रही हैं। वहीं बोर्ड पर लिखा है- ‘वेलकम टू 2021।’

Hosting a small brunch for my #Dhaakad team, whole team is working tirelessly even through holiday season. Feels so good to be back home ❤️
P.S looking at you 2021 be good 🌹 pic.twitter.com/8LEftbzkAz

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 1, 2021

इसी के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- ”धाकड़ टीम के लिए एक छोटा सा ब्रंच रखा है। ये टीम बिना थके और बिना रुके हॉलीडे के दौरान भी काम करती रही। घर वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। उम्मीद है कि 2021 बेहतरीन जाएगा।” वैसे इसके अलावा कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने भी इस पार्टी की कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आप देख सकते हैं रंगोली के शेयर किए गए एक वीडियो में कंगना अपने भतीजे और उसके दोस्तों संग डांस करती दिखाई दे रही हैं।

इस वीडियो के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है- ‘कभी साडी गली।’ इसके अलावा रंगोली ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें कंगना रनौत मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रंगोली ने कैप्शन दिया है- ‘ये दिन उन लोगों के साथ सेलिब्रेट किया जो प्रेरणादायक हैं।’ काम के बारे में बात करें तो जल्द ही कंगना फिल्म ‘थलाइवी’ में दिखाई देंगी। यह फिल्म पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश की विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, स्वर्ण भंडार का मूल्य भी हुआ कम, जानिए कारण…
Next: मौनी रॉय ने हॉट अंदाज में किया नए साल का किया स्वागत, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.