Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना वैक्सीन की डोज देने के मामले में दुनिया में सबसे आगे है ये देश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

कोरोना वैक्सीन की डोज देने के मामले में दुनिया में सबसे आगे है ये देश

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

इजरायल कोरोनावायरस से जंग में वल्र्ड लीडर बनकर उभर रहा है. इजरायल प्रति व्यक्ति कोविड-19 वैक्सीन की खुराक देने के मामले में दुनिया में सबसे आगे है. इजरायल ने अपनी 90 लाख आबादी में से 10 लाख से अधिक लोगों के लिए टीकाकरण सुनिश्चित किया है, जो कि प्रति व्यक्ति के लिहाज से देश में 10 प्रतिशत से अधिक की दर है.

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से संबद्ध ‘आवर वल्र्ड इन डाटा’ वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, इजरायल प्रति 100 लोगों में से 11.55 टीकाकरण खुराक की दर के साथ दौड़ में सबसे आगे है.

शनिवार को जारी बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने 19 दिसंबर को टीकाकरण शुरू कर दिया था. देश में 10 लाख से अधिक लोगों को अभी तक वैक्सीन की दो खुराक में से पहली डोज दी जा चुकी है.

इजरायल के बाद ये देश आगे

इजरायल के बाद प्रति व्यक्ति के लिहाज से टीकाकरण की दर बहरीन में 3.49, ब्रिटेन में 1.47 और अमेरिका में 0.84 प्रतिशत है.आंकड़ों से पता चला है कि वैश्विक स्तर पर 99.5 लाख लोगों ने कोविड-19 वैक्सीन की खुराक प्राप्त की है.

चीन ने कोविड-19 वैक्सीन खुराक 45 लाख लोगों को दी है, वहीं अमेरिका ने 27.9 लाख लोगों को खुराक दी है, जो देश की आबादी का एक प्रतिशत से भी कम है. विश्व स्तर पर महामारी के कारण 18 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

कोरोना वैक्सीन पर 11 बजे DCGI अहम ऐलान कर सकता है, देश को मिल सकती है खुशखबरी
वैक्सीन पर आज देश को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. आज दो वैक्सीन को भारत में आपातकालिन इस्तेमाल की इजाजत मिल सकती है. CDSCO ने COVAXIN और कोविशील्ड के लिए सिफारिश की है. अब इसपर DCGI को फैसला लेना है. सुबह 11 बजे DCGI अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे लेकर अहम ऐलान कर सकता है.

Post navigation

Previous: किसानों ने केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम, कहा- बातचीत विफल रही तो उठाने होंगे सख्त कदम
Next: उत्तराखंड: सूझबूझ से बस चालक ने 14 लोगो की बचाई जान, चालक की हुई मौत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.