Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार: छपरा जिले के गड़खा में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक समेत दो लोगों की मौत
  • देश
  • बिहार

बिहार: छपरा जिले के गड़खा में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक समेत दो लोगों की मौत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
image-2020-12-22t132042706_1608623500

सारण जिले के गड़खा थाना अंतर्गत छपरा-गड़खा मुख्य मार्ग पर जासोसती पोखरा के समीप सोमवार को ट्रक एवं टेंपो की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक होमगार्ड का जवान भी घायल हुआ है। एक मृतक की पहचान उसे पॉकेट से मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर टेंपो चालक के रूप में की गई है। जो कि गड़खा थाना क्षेत्र के मनोहर बसंत गांव निवासी स्व रामजी सिंह का 45 वर्षीय पुत्र गंगा सिंह बताया गया है। वहीं दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। इस दुर्घटना में टेंपो सवार होमगार्ड का एक जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल होमगार्ड का जवान गड़खा थाना में पदस्थापित नंदलाल बताया गया है। सूचना के बाद गड़खा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि टेंपो सवारी लेकर आ रहा था। तभी छपरा की तरफ से जा रही अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके बाद टेंपो के परखच्चे उड़ गये। इस दौरान टेंपो चालक एवं एक अन्य यात्री की मौत मौके पर हो गई। जबकि होमगार्ड का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल होमगार्ड के जवान का उपचार निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है। इस घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

काफी मशक्कत के बाद गड़खा थानाध्यक्ष के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया और ट्रक को जब्त कर लिया गया। समाचार प्रेषण तक दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान के लिए प्रयास कर रही है। इस हादसे के बाद काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गये। इस दुर्घटना में ट्रक टेंपो को टक्कर मारते हुए उसके ऊपर चढ़ गया था। जिसके कारण टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और टेंपो के सभी हिस्से घटनास्थल से दूर फेंका गये थे। होली में घर का थानाध्यक्ष ने बताया कि एक मृतक की पहचान टेंपो चालक गंगा सिंह के रूप में की गई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है।

 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में शीतलहर के बीच बारिश से लोगों की बढ़ी मुश्किलें, इन राज्यों को भी मौसम विभाग किया अलर्ट
Next: असम के शिक्षा मंत्री भाबेश कलिता ने 427 छात्राओं को स्कूटी की वितरित

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.