Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • एक ही दौरे पर तीसरे फॉर्मेट में भी डेब्यू कर सकता है ये खिलाड़ी, दिए संकेत
  • खेल
  • देश

एक ही दौरे पर तीसरे फॉर्मेट में भी डेब्यू कर सकता है ये खिलाड़ी, दिए संकेत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Jasprit-Bumrah-1

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज टी नटराजन (T Natarajan) को इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 13वें सीजन में शानदार प्रदर्शन का फल मिला था। टी नटराजन को पहले तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने नेट गेंदबाज के तौर पर टीम के साथ भेजा था, लेकिन बाद में उनको टी20 टीम में शामिल किया था। यहां तक कि उनको टी20 टीम में जगह मिली और वे मुकाबला भी खेले।

इसके बाद उनको वनडे टीम में जगह दी गई और फिर उनको इसी दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी प्लेइंग इलेवन में चुना गया। वहीं, अब बीच टेस्ट सीरीज में भी उनको टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में वे टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं, जिसके संकेत उन्होंने खुद दिए हैं। मंगलवार को टी नटराजन ने कहा है कि वह अगली चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। नटराजन भारतीय टीम की टेस्ट जर्सी में नजर आ रहे हैं।

टी नटराजन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए फोटो के कैप्शन में लिखा है, “सफेद जर्सी पहनने के लिए एक गर्व का क्षण। चुनौतियों के अगले सेट के लिए तैयार हूं।” 1 जनवरी 2021 को टी नटराजन को टेस्ट टीम में जगह मिली थी, जो उमेश यादव के स्थान पर टीम में शामिल किए गए हैं। मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में उमेश यादव को चोट लगी थी। सीनियर सलेक्शन कमेटी ने उमेश की जगह नटराजन और मोहम्मद शमी की जगह शार्दुल ठाकुर को चुना था।

A proud moment to wear the white jersey 🇮🇳 Ready for the next set of challenges 👍🏽#TeamIndia @BCCI pic.twitter.com/TInWJ9rYpU

— Natarajan (@Natarajan_91) January 5, 2021

टीम इंडिया इस प्रकार है

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा, रिषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और टी नटराजन।

Post navigation

Previous: मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा का डांस वीडियो वायरल, फैंस हुए खूबसूरती के दीवाने
Next: जानें किस बल्लेबाज की जगह ओपनिंग करेंगे रोहित शर्मा, पूर्व भारतीय दिग्गज ने नाम किया उजागर

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.