Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बीमारियों में बेहद फायदेमंद होती है इलायची,
  • जीवन शैली

बीमारियों में बेहद फायदेमंद होती है इलायची,

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
images (15)
इलायची का इस्तेमाल कर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। आप इलायची का इस्तेमाल घरेलू नुस्खों के रूप में कर सकते हैं। इलायची खाने में भी स्वादिष्ट होती है, वहीं इसमें कई तरह के गुण भी पाए जाते हैं। जिसकी वजह से यह हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। आइए जानते हैं इलायची का सेवन करने से क्या फायदे मिलते हैं। अगर आपको घबराहट की समस्या होती है तो आप रोजाना दो से तीन बार इलायची का सेवन करें। इससे आपका रक्त चाप सामान्य रहेगा और घबराहट की समस्या भी कम होने लगेगी।

 

इलायची पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर करती है। जो लोग पाचन संबंधी समस्या से जूझते हैं उनके लिए इलायची किसी वरदान से कम नहीं है। रोजाना सुबह इलायची को उबालकर उसका पानी पीने से पाचन प्रक्रिया संबधित रोगों से बचा जा सकता है। 

इलायची में एंटीऑक्सीडेट पाए जाते हैं , जिसकी वजह से यह सेहत के लिए बेहद लिए फायदेमंद माना जाता है। जो लोग मधुमेह की बीमारी से ग्रस्त होते हैं, उनके लिए इलायची का सेवन करना अच्छा होता है। मधुमेह की बीमारी में आप चाय में इलायची डालकर पिएंगे तो इससे आपके शरीर में पाए जाने वाली शुगर यानि इन्सुलिन का स्तर  सामान्य बना रहेगा। 

अगर आपको खांसी हो गई है , तो आप रात को गुनगुने पानी के साथ इलायची चबाकर करीब दो से तीन दिन तक खाएं , इससे आपकी खांसी जल्द ठीक होने लगेगी। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इलायची की तासीर बेहद गर्म होती है, जिसकी वजह से खांसी में राहत मिलती है। इलायची वजन को कम करने में भी मदद करता है। आप अपने खाने में इलायची डालकर बनाएं। इससे भोजन और इलायची दोनों के पोषत तत्व आपका वजन घटाने में मदद करेंगे।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डायबिटीज के दौरान इन 5 चीजों को खाना हो सकता है खतरनाक, अनियंत्रित हो जाएगा शुगर
Next: भारत को एस-400 प्रक्षेपास्त्र प्रणाली देने की रूस की योजना: पुतिन

Related Stories

uihj-1
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली

30 मई 2026 का राशिफल

Sarvoday Times 4 months ago 0
6 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

वर्क फ्रॉम होम से बदल रही है जीवनशैली, जानिए कैसे

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (2)
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन

आपसे बेहतर कोई नहीं, पलक तिवारी के लिए रैपर किंग जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.