Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बंगाल : बर्दमान के कटवा में जेपी नड्डा का रोड शो, CRPF की कंपनी तैनात
  • देश
  • मुख्य समाचार

बंगाल : बर्दमान के कटवा में जेपी नड्डा का रोड शो, CRPF की कंपनी तैनात

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (35)

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज एक बार फिर पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. जेपी नड्डा आज बंगाल के बर्दमान जिले में बीजेपी के एक मुठ्ठी चावल संग्रह कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. पिछली बार जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के बाद इस बार उनके दौरे को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. बर्दमान के कटवा में जेपी नड्डा रोड शो करेंगे. सुरक्षा के लिहाज से यहां CRPF की एक कंपनी तैनात की गई है.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा राधा गोविंदो मंदिर के दर्शन के साथ बर्दवान के दौरे की शुरुआत करेंगे. आज दोपहर का खाना भी वो किसान के घर पर करेंगे. दोपहर बाद सर्बमंगला मंदिर में पूजा के बाद जेपी नड्डा बर्दवान की सड़कों पर उतरेंगे. बर्दवान में नड्डा का रोड शो 9 किलोमीटर का होगा, जो क्लॉक टावर से शुरू होकर लार्ड कर्जन गेट कर चलेगा.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल में एक मुट्ठी चावल कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. इसके तहत बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा किसानों के घर-घर जाकर एक मुट्ठी चावल लेंगे. ये कार्यक्रम में 24 जनवरी तक चलेगा. किसानों से लिए चावल से बीजेपी 25 से 30 जनवरी तक कम्युनिटी किचन चलाएगी. जिसमें किसानों और गरीबों को खाना मिलेगा. एक मुट्ठी कैंपेन से बीजेपी का बंगाल के 23 जिलों के 48 गांव तक पहुंचने का प्लान है. इसके जरिए बीजेपी 74 लाख किसानों तक पहुंचना चाह रही है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने PM मोदी को पत्र लिखकर 20 लाख वैक्सीन डोज भेजने का अनुरोध किया
Next: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार में देरी : नीतीश कुमार ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.