Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बड़ी खबर : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन पर सवाल उठाए
  • जम्मू कश्मीर
  • देश

बड़ी खबर : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन पर सवाल उठाए

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (36)

नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वैक्सीन के ड्राई रन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि  भारत अभी भी वैक्सीन ड्राई रन कराने के चरण में क्यों है जबकि आपातकालीन-उपयोग की मंजूरी पहले ही दो टीकों को दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि हम अभी भी मॉक ड्रिल क्यों कर रहे हैं? टीकों को चार दिन से अधिक समय पहले आपातकालीन स्वीकृति दी गई थी। कई अन्य देशों ने आपातकालीन स्वीकृति देने के कुछ घंटों के भीतर पहली खुराक का प्रबंध करना शुरू कर दिया है। बता दें कि दूसरी मॉक ड्रिल शुक्रवार को 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 736 जिलों में आयोजित की गई थी।

उधर, जम्मू-कश्मीर में कोविड वैक्सीन को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। दूसरे चरण में शुक्रवार को शहर के प्रमुख जच्चा बच्चा अस्पताल एसएमजीएस समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों के चिकित्सा केंद्रों में कोविड वैक्सीन का सफल ड्राई रन किया गया। इसमें प्रत्येक केंद्र में 25-25 फ्रंटलाइन वर्कर्स चिकित्सा कर्मियों को डमी वैक्सीन दी गई। कोविड वैक्सीन के अगले हफ्ते आने की उम्मीद है।

जिला जम्मू में एसएमजीएस के अलावा सामुदायिक चिकित्सा केंद्र खौड़, उपजिला अस्पताल आरएस पुरा में कोविड वैक्सीन का ड्राई रन (मॉक ड्रिल) किया गया। प्रत्येक केंद्र में तीन-तीन कमरे बनाए गए थे। इसमें सबसे पहले लाभार्थी चिकित्सा कर्मी को वेटिंग रूम में बिठाया गया। उसके बाद उन्हें वैक्सीन रूम में भेजा गया, जिसमें कोविन पर आई उनकी जानकारी की जांच करके उन्हें डमी वैक्सीन दी गई।

इसके बाद उन्हें ऑब्जर्वेशन कमरे में तीस मिनट तक रखा गया। ऑब्जर्वेशन कमरे में वैक्सीन लेने वाले लाभार्थी की सेहत की निगरानी की जाएगी। इसमें उन्हें सांस लेने में तकलीफ, खारिश, सूजन आदि की शारीरिक समस्या होने पर तत्काल डॉक्टर या अन्य चिकित्सा कर्मी द्वारा उचित चिकित्सा मुहैया करवाई जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि जिले में दूसरे चरण में सफल ड्राई रन किया गया है। जिले में कोविड वैक्सीन की तैयारियां तेज की गई हैं। इसके लिए संबंधित चिकित्सा स्टाफ को प्रशिक्षित देने के साथ टीमों का गठन किया जा रहा है। जिसमें नियमों के तहत वैक्सीन पहुंचाने और लाभार्थी कर्मियों को वैक्सीन देने की प्रक्रिया की जाएगी। कोविन एप के माध्यम से सभी चरण में लाभार्थी को उसके मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से वैक्सीन के दिन, समय और स्थान के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Post navigation

Previous: भारत के हर नागरिक को वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध कराए केंद्र सरकार : CM केजरीवाल
Next: हडकंप : दिल्ली में बर्ड फ्लू से 35 कौवो की मौत

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.